लोहिया वाहिनी व यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्षों ने किया क्षेत्रीय भ्रमण

सहरिया परिवार में किये भोजन, सुनी जमीनी समस्यायें

मिशन 2022 को सफल बनाने का आह्वान



कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत



ललितपुर। बिहार राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हो चुके हैं। वहां के चुनाव नतीजों से कई राज्यों के चुनावी समीकरणों को प्रभावित होंगे। वहीं 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां शुरू हो चली हैं। समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने महरौनी व मड़ावरा के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों की समस्याओं को जाना और उनके यथाशीघ्र निस्तारण के लिए आंदोलित होने का आश्वासन दिया। वहीं रात्रि विश्राम के दौरान सहरिया परिवार के यहां भोजन करते हुये स्थानीय लोगों से चर्चा की।
आज समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी और यूथ बिग्रेड के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने महरौनी और मड़ावरा के अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। काफिला मसौरा, मिर्चवारा, सतरवांस, सिलावन, महरौनी, दरौना, साढूमल, नैनवारा, छायन, कुंआघोषी, समोगर होते हुए मड़ावरा पहुंचा। दोनो जिलाध्यक्षों ने रात्रि में सहरिया बस्तियों में जाकर उनके घर भोजन किया और उनकी दयनीय स्थिति और दु:खद हालातों से रूबरू हुए। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया ने गरीब विरोधी प्रदेश सरकार को उसकी हिटलर नीतियों पर जमकर कोसा और अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक प्रेषित किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव मुखिया भी वर्तमान प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस जंगलराज में इंसान की जान की कोई कीमत नही रही। लोगों को धर्म के नाम पर एक दूसरे से लड़ाया जा रहा है। विकास केवल कागजों में हो रहा है। जनता इसका जबाब 2022 में जरूर देगी। दोनो जिलाध्यक्षों ने देर रात तक किसानों से मुलाकात की और अखिलेश यादव को 2022 में पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए आह्वान किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?