लॉकडाउन-3 द्वितीय साप्ताहिक बँदी के प्रथम दिन कड़ी निगरानी से पसरा सन्नाटा

हमीरपुर। कोविड-19 के बढते रोगियों व उनके उपचार की व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ करने के क्रम में उच्च न्यायालय के आदेश को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों मे कडी निगरानी रखी। जिससे बाजारों, गली कूचों मेनू सन्नाटा छाया रहा।                             जनपद मुख्यालय में आज भोर होते ही जिला व पुलिस प्रशासन के वाहनों का भ्रमण शुरू हो गया। इन वाहनों में बैठे अफसरों ने एलरसाउण्ड द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि बिना कार्य के घर से न निकलें। मास्क अवश्य पहनें। सोशलडिस्टेटिँग का पालन किया जाए। इस सँदेश को सुनते ही आम जनता में जागरूकता पैदा हो गई और उन्होने मास्क पहन कर अपने घर से निकल कर आवश्यक कार्य निपटाया। नगर के जिला चिकित्सालय तिराहा, एसपी आफिस तिराहा, महिला थाना, कालपी चौराहा, रमेडी तिराहा व अन्य इलाकों में पुलिस बल  ने चेकिंग स्थल से गुजरने वाले लोगों व वाहनों पर निगरानी रखी गई। वहीं दोपहिया व चौपहिया वाहनों में सवार लोगों के मास्क चेक करने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई तथा जिन वाहनों में मास्क ना लगाये जाने वालों का चालान काटने की कार्यवाही की गई। दो पहिया वाहनों मे एक से अधिक सवार होने पर वाहन चालकों के चालान काटने की कार्यवाही करने में पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती। जिससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। बाजारों, मुहल्लों की गलियों में सन्नाटा छाया रहा।                               जनपद मुख्यालय के साथ ही मौदहा, राठ नगरों व कुरारा, सुमेरपुर, गोहाण्ड, सरीला कस्बों में लॉकडाउन का असर पड़ा।जुर्माना लगाने से लोगों में दहशत रही। कुछ लोगों ने दबी जुबान से कहा कि ऐसी कार्रवाई इमरजेंसी में भी नहीं हुई। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?