मड़ावरा पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, वसूला 7600 रुपये शमन शुल्क







ललितपुर।
जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम.एम. बेग के निर्देश पर कस्बा मड़ावरा में थाना मड़ावरा के सामने मदनपुर-मड़ावरा मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को पुलिस ने सघन  चेकिंग अभियान चलाकर चेक किया। इंस्पेक्टर मड़ावरा कृष्ण बीर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के चेकिंग अभियान की भनक लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दूसरे रास्ते से निकलने के रास्ते नापते नजर आये।  कस्बे की गलियों में थाना प्रभारी कृष्ण बीर सिंह ने पुलिस भारी बल के साथ लोगो को जागरूक करते हुये नजर आये। पुलिस टीम ने कस्बे में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने एवं फेस मास्क का उपयोग न करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की। सघन चैकिंग अभियान में थाना प्रभारी कृष्ण बीर सिंह ने   वाहनों का चालान कर लगभग 7600 रुपये शमन शुल्क वसूला। वहीं अधिकांश वाहन चालकों को मास्क वितरण फेस मास्क उपयोग करने एवं यातायात के नियमों का पालन का आवाहन किया गया।


इस दौरान थाना प्रभारी कृष्ण बीर सिंह, एस.आई. रामकरन सिंह, अनिल कुमार, मुहम्मद अफजल,  गुलाब सिंह, जाहर सिंह के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।




 

 




 

 



 



 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?