महराजगंज में भारतीय खेल महासंघ का जिलाउपाध्यक्ष बनाया गया दुर्गा प्रसाद गुप्त को----

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त को पार्टी द्वारा जनपद महाराजगंज मे भारतीय खेल महासंघ का जिलाउपाध्यक्ष बनाया गया इनका मनोनयन खेल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। दुर्गा प्रसाद गुप्त 1992 से विद्यार्थी परिषद से संगठन का काम करते हुए विभिन्न दायित्यो को निर्वहन करते हुए  जिला प्रमुख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो का जिलामहामन्त्री, व भाजयुमो का जिलाध्यक्ष पद से जनपद में अपने दायित्वों का निर्वहन किए उनके मनोनयन से जनपद के लोगों ने खुशी व्यक्त किया। अपने मनोनयन पर दुर्गा प्रसाद गुप्त ने संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि महाराजगंज की माटी मे पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए संघ के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में सांसद पंकज चौधरी, पूर्व मन्त्री विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जी, बजरंग बहादुर सिंह, जयमंगल कन्नौजिया,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण शुक्ला,समीर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दिनेश जायसवाल,गौतम चौधरी मंडल अध्यक्ष भाजपा शिवधाम इटहिया , नौतनवा पूर्वी अध्यक्ष बाबूनंदन शर्मा, महामन्त्री ऋषिकेश यादव , धर्मेंद्र जायसवाल, अजय शंकर सिंह, जितेंद्र पांडेय,सचिंदर् सिंह, राजू मधेशिया, अवधेश मधेसिया , दिनेश रौनियार, ओमप्रकाश गुप्त,सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?