"महेन्द्र भीष्म समर्पयामि शोधायन" की प्रस्तुति 11 दिवसीय "अथ किन्नर कथा संवाद पञ्चम"दिनांक 22 अगस्त, 2020 को


दिनांक 22 अगस्त, 2020 को "अथ किन्नर कथा संवाद पञ्चम" का प्रथम उद्घाटन सत्र है। समय सारणी प्रतिदिन रहेगी 👇
सायं 6:15 से 8:30 (सुविधानुसार मिनट घटाए बढ़ाये जा सकेंगे)


"महेन्द्र भीष्म समर्पयामि शोधायन" की प्रस्तुति  11 दिवसीय "अथ किन्नर कथा संवाद पञ्चम" के अध्यक्षीय पीठ पर विराजमान किन्नर विमर्श के उपन्यास 'मैं पायल...' व 'किन्नर कथा' लेखक महेन्द्र भीष्म हैं। 


पहला दिन आपके सामने  किन्नर प्रतिनिधि व अतिथि विद्वान को हम सुनेंगे। आपके प्रिय सशक्त वक्ताओं के कॄतित्व/ व्यक्तित्व का समय विभाजन इस प्रकार है :-


★ सायं 6:00 से 6:15
गीतिका वेदिका
भारतीय हिन्दी साहित्य के किन्नर विमर्श की पहली गीतकार/कवयित्री (अधूरी देह की रचनाकार) व अभिकल्पक/ प्रवर्तक 'अथकिन्नर कथासंवाद'


★ शाम 6:15 से 6:30
महेन्द्र भीष्म का उद्बोधन
(आद्योपांत अध्यक्ष)


★ शाम 6:30 से 6:55
महामण्डलेश्वर मीरा परिदा
अप्रेल 2010 में ऑल उड़ीसा किन्नर महासभा की अध्यक्ष बनी मीरा परिदा। इसके पूर्व महिला शाखा की भी उपाध्यक्ष रहीं। उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने पूर्वी भारत का महामंडलेश्वर बनाया तो देश भर की चर्चा का विषय बन गईं। मीरा परिदा की दो पुस्तकें 'अंधेरा आलिंगन' और 'भीर एक साबित्री' सद्यप्रकाश्य हैं।डॉ मुक्ति शर्मा अनन्तनाग द्वारा आपकी जीवनी लिखी जा रही है। विश्वव्यापी स्तर पर एड्स और ब्लड डोनेशन जैसी मुद्दों पर कार्य करने वाली मीरा परिदा 'सखा ngo' किन्नर वेलफेयर के लिये कार्य करतीं हैं। वे कलिंगा tv में एंकर हैं, भारत की पहली ट्रांसजेंडर व्यवसायी हैं साथ ही 1 सितम्बर, 2019 में महेन्द्र भीष्म के "अथ किन्नर कथा संवाद प्रथम" का मुखड़ा रहीं हैं।


★ रात्रि 7 बजे से 7:25
डॉ विनय कुमार पाठक 
उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष
(पूर्व अध्यक्ष, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त)


हिन्दी व भाषा विज्ञान में दो पीएचडी व दो डी लिट करके देश में इन्होंने अकादमी ढंग से कीर्तिमान स्थापित किया है अर्थात पूरे देश मे इस रिकॉर्ड को किसी ने अब तक नहीं तोड़ा है। इनके निर्देशन में करीब 65 लोगों ने पीएचडी प्राप्त की और इनके व्यक्तित्व और योगदान पर एक दर्जन लोगों ने अनेक विश्वविद्यालयों से पीएचडी व डिलीट की उपाधि प्राप्त की है। स्त्री,दलित आदिवासी विमर्श निर्देशक के रूप में विख्यात तो हैं ही  21वीं शताब्दी के नव्य विमर्श विकलांग विमर्श का प्रवर्तन करके और किन्नर विमर्श दशा व दिशा लिखकर आपने किन्नर साहित्येतिहास नामक प्रथम आलोचना ग्रन्थ में यशस्वी रहे।
समीक्षक, व्यंगालोचक, भाषाविज्ञानी और लोक-साहित्यकार हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार समितियों में निर्णायक आमंत्रण,
18 राष्ट्रीय सम्मान एवं अलंकरण प्राप्त कर चुके हैं।


★ रात्रि 7:30 से 7:55
डॉ गङ्गा प्रसाद शर्मा
पूर्व प्रोफेसर (हिन्दी) क्वाङ्ग्तोंग वैदेशिक अध्ययन विश्वविद्यालय, डॉ गङ्गाप्रसाद शर्मा की
बीस से अधिक पुस्तकें-गज़ल, कविता और दोहा संग्रह, आलोचना की एक पुस्तक,भाषा और व्याकरण पर पाँच पुस्तकें और कुछ संपादित हैं। आईएएस अकादमी,मसूरी में दो आधार पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती हैं। क्वांग्तोंग  वैदेशिक अध्ययन विश्वविद्यालय के स्नातक  पाठ्यक्रम में भी रचनाएँ शामिल की गई हैं।आपके सहयोग से महेंद्र भीष्म रचित उपन्यास "#किन्नर_कथा" भी क्वांगतोंग वैदेशिक अध्ययन विश्विद्यालय क्वांगचो (चायना)में पाठ्यक्रम में सम्मलित है।


★ रात्रि 8 बजे से 8:20 
डॉ. सन्दीप अवस्थी


डॉ सन्दीप अवस्थी (अजमेर, राजस्थान) मूलतः कथाकार हैं,फ़िल्म समीक्षक व अच्छे समालोचकों में आप शुमार हैं।आपकी 6 प्रकाशित पुस्तकें हैं। आपको  विश्वविद्यालय राजस्थान द्वारा साहित्य भारती सम्मान, कमलेश्वर  स्मृति कथा सम्मान मुम्बई, शोध श्री सम्मान, जबलपुर, महाकवि माघ सम्मान, टैगोर सम्मान राजस्थान, स्पंदन सम्मान  सहित 50 से अधिक सम्मानों से सुशोभित हैं। इनके अलावा आप स्क्रिप्ट राइटिंग में भी हस्तक्षेप रखते हैं।


  "वैष्णव गुण" fb पेज को like करने के लिये कृपया इस लिंक पर चटका लगाएँ 👇 
https://www.facebook.com/samrpyamifoundation/


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?