मनरेगा कर्मचारियों ने किया कलम बन्द हड़ताल


सिद्धार्थनगर/  विकास खण्ड बांसी परिसर मे मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मानदेय और बढते हुए मनरेगा कर्मचारी के शोषण को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने तीन दिवसीय कलम बंद देशव्यापी हडताल  ब्लाक अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता मे  किया गया/ इस दौरान उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता बिजय मिश्रा ने कहा कि दिन प्रतिदिन मनरेगा कर्मचारियों का शोषण हो रहा है जिससे हम मनरेगा कर्मचारियों में रोष व्याप्त है/  कलम बन्द हड़ताल में  बांसी व  खेसरहां के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी  बलिराम वर्मा बरिष्ठ रोजगार सेवक आशीष पाण्डेय  शैलेन्द्र कुमार गौड अजय कुमार चन्द्रिका प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव रमेश यादव बृजबिहारी चन्द्रभान कृष्ण कुमार सिंह अश्विनी प्रेम चन्द्र वीरेन्द्र कुमार बरिष्ठ तकनीकी सहायक राजेश गुप्ता  कैलाश अग्रहरि विजय वर्मा विजय प्रजापति वीरेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे/


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?