प्रखर जैन सतभैया भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुये


लखनऊ 04 अगस्त।सिविल सर्विस का अंतिम परिणाम निकला। प्रदीप सिंह पूरे देश में टॉपर रहे।ललितपुर नगर के मेधावी प्रखर जैन सतभैया को भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने का गौरव मिला हैं,उन्होने यू.पी.एस.सी.की मेरिट में 693 रैक अर्जित कर उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया।   वह नगर के मोहल्ला क्षत्रसालपुरा के निवासी हैं उनकी मां श्रीमति किरण जैन पिताजी श्री राकेश जैन सतभैया हैं। होनहार प्रखर जैन उनके ज्येष्ठ पुत्र हैं जिनकी प्रारम्भिक शिक्षा नगर के एसडीएस कान्वेंट स्कूल से हुई इसके उपरान्त आईआईटी कानपुर से सन 2016 में इंजीनियरिंग की। इसके उपरान्त यूपीएसएसी के लिए प्रखर को प्रेरणा परिवारजनों के साथ साथ मुहल्ले के कर अधिवक्ता अनिल जैन के सुपुत्र अंकुर अलया आईआरएस से समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा। इसके पूर्व प्रखर जैन का भारतीय वन सेवा आईएफएस के लिए भी चयन हो चुका है। मेधावी प्रखर जैन ने बताया कि निरंतन अध्ययन और परिश्रम का ही परिणाम है कि मुझे यह सफलता हांसिल हुई है। खेल और देशाटन में रूचि रखने वाले प्रखर जैन ने कहा अध्ययन के साथ साथ शारीरिक क्षमता का विकास होना भी जरूरी है। बीते वर्ष अनुराग जैन का  भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ था इसके पूर्व विनय तिवारी का आई्रपीएस में तथा ललितपुर में शिक्षा ग्रहण करने बाले आर के तिवारी वर्तमान में प्रदेश के मुख्य सचिव है।श्रीे तिवारी के तीन भाई भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने का गौरव प्राप्त कर चुके है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?