पुलिस प्रशासन की ताबड़तोड़ चैकिंग से मचा हड़कंप









फेस मास्क, यातायात नियमों के उलंघन पर हुई कार्यवाही 

 

ललितपुर। 

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम.एम. बेग के निर्देशन में मड़ावरा पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस बल सड़क पर ताबड़तोड़ चैकिंग करते नजर आया। इस अभियान से दो पहिया वाहन चालकों एवं चार पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।  वाहन चेकिंग में शमन शुल्क वसूला गया। वाहन चेकिंग के दौरान बाहर से आने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियो की तलासी की गई। प्रशासन चौकन्ना दिखाई देते ही संदिग्धों में हड़कंप मच गया। कस्बे के मुख्य चौराहों पर थाना प्रभारी कृष्णबीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान वाहन चालकों लोगो को यातायात एवं फेस मास्क उपयोग करने  को  जागरूक करते हुये नजर आये।कस्बे में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने एवं फेस मास्क का उपयोग न करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई। उन्होंने वाहन चालकों को मास्क वितरण, फेस मास्क उपयोग करने एवं यातायात के नियमों का पालन का आवाहन किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी कृष्ण बीर सिंह, एस.आई. रामकरन सिंह, अनिल कुमार, मुहम्मद अफजल, प्रदीप कुमार, गुलाब सिंह, जाहर सिंह के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 




 



 



 















ReplyReply to allForward







इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?