राम मँदिर के शिलान्यास के पूर्व सँध्या की रात्रि को जिले में दीपोत्सव शुरू
हमीरपुर। कल 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मँदिर के शिलान्यास की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री के आवाहन पर आज रात को जिले में दीपोत्सव मनाया गया। जनपद में आज दीपोत्सव मनाये जाने के लिए जनमानस में काफी उत्साह दिखा। वहीं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप निषाद ने मुख्यालय के सभी देवालयों मे दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया। जनपद मुख्यालय के पातालेश्वर मँदिर, बडी देवी मँदिर, रामजानकी मँदिर, गौरा देवी मंदिर, देवादास मँदिर सहित दर्जनों मँदिरों में दीप प्रज्जवलित करके दीपोत्सव का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलम बाजपेयी, जिला मँत्री राधा चौरसिया, नीलम भारती, लक्ष्मी रतन साहू, नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य, मनोज द्विवेदी सहित अन्य भाजापाइयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।