सालसा के निर्देश पर पौथिया में महिला सशक्तिकरण कैम्प लगाकर महिलाओं को दी गयी विधिक जानकारी


हमीरपुर 18 अगस्त 2020। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के निर्देश के अनुपालन एवं जिला जज मो0 असलम जी के कुशल नेतृत्व तथा सचिव डीएलएसए/सिविल जज (सी.डि.) सुनीता शर्मा के कुशल संयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के तत्त्वावधान में ग्राम पौथिया के पंचायत भवन में महिला सशक्तिकरण हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विवाहित महिलाओं, विधवा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक एवं बच्चों के कानूनी अधिकार, मनरेगा कानून तथा श्रमिकों एवं किसानों को अधिवक्ताओं, पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा उपयोगी जानकारी दी गयी। [ विधिक शिविर में प्राधिकरण की ओर से भेजे गए वरिष्ठ पीएलवी गणेश सिंह ने महिला सशक्तिकरण कानून संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि विवाहित महिलाएं भरण पोषण की मांग धारा 125 सीआरपीसी के तहत, पति या पति के रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर 498 ए के तहत कार्रवाई कर सकती हैं। पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखे जाने पर सेक्शन 200 के तहत परिवाद दायर कर सकती है। दहेज मांगने पर धारा 3/4 दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं। धारा 9 व 24 विवाह अधिननियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम सेक्शन 17 एवं धारा 406 आदि की कानूनी जानकारी दी गयी। श्री सिंह ने विधवा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों के अधिकार भी बताए। भ्रूण हत्या जैसा जघन्य अपराध रोके जाने पर बल दिया। अधिवक्ता राजनारायण, श्री मती शैलजा निगम, श्री मती कुमकुम यादव, अवंतिका निगम, पीएलवी छाया प्रजापति, पीएलवी रामशंकर सचान, पीएलवी नीरज विश्वकर्मा ने भी विचार रखे। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण तिवारी ने श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। राज्य जैव ऊर्जा बोर्ड के एपीओ अवधेश शुक्ला ने किसानों को आत्म निर्भर बनाने हेतु बाँस व लेमन घास आदि कैश क्राप एवं मनरेगा संबंधी जानकारी दी। ग्राम प्रधान आनंद अशोक सचान ने संचालन किया।इस दौरान महिला समूह अध्यक्ष दया तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमला सचान, रीता सचान, मुन्नी सचान, राजकुमारी सैनी, आशा बहू सूफिया, ग्रामीण जन एवं ब्रजेश शुक्ला सचिव ग्राम पंचायत मौजूद रहे। पीएलवी गणेश सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा में निःशुल्क प्रकाशनार्थ प्रेषित द्वारा गणेश सिंह PLV जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?