सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य रुकवाने हेतु आरा मशीन संचालक ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

ललितपुर।

ग्राम साढूमल में आरा मशीन मार्ग पर शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ करने से आरा मशीन संचालक परेशान हैं। लगभग 40 वर्ष से संचालित आरा मशीन का मार्ग सार्वजनिक शौचालय निर्माण से अवरुद्ध होगा। जिससे लकड़ी लेकर आने वाले ट्रैक्टर आरा मशीन तक नहीं पहुंच पाएंगे।

आरा मशीन संचालक ने उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ प्रार्थना पत्र देकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। दिये ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 

ग्राम साढूमल में लगभग 40 वर्षों से आरा मशीन संचालित है, शौचालय निर्माण कराकर पुराने रास्ते को अवैध तरीके से कार्य किया जा रहा है। लगभग 40 वर्ष से आरा मशीन का लाइसेंस लगातार चला आ रहा है जिसका राजस्व शुल्क भी प्रार्थी द्वारा हमेशा से तय समय पर जमा किया जाता है।ग्राम सभा की जमीन जहाँ से लकड़ी लेकर ट्रैक्टर आदि निकलते वक्त रास्ता को जानबूझकर बंद करने के उद्देश्य से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है शौचालय निर्माण होने से लकड़ी के ट्रेक्टर आरा मशीन तक सीधे नहीं पहुंच पाएंगे जिससे प्रार्थी को आर्थिक नुकसान होगा। 

बता दें कि उक्त रास्ते से गांव के लोग भी निकलते हैं तथा आरा मशीन का संचालन 40 वर्षों से हो रहा है ऐसे में इस मार्ग को बंद करना न्यायोचित नहीं है। प्रार्थी ने पूर्व की भांति उक्त मार्ग को चालू रखने की मांग की है। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ

ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य रुकवाने हेतु जिलाधिकारी ललितपुर एवं उपजिलाधिकारी मड़ावरा को पत्र लिखा है। इस दौरान वीरेंद्र कुमार जैन, शिवा सिंह तोमर मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, बृजलाल साहू, माजू जैन आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,