समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष बने आशीष अहारिया जिले में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की कमान संभालेंगे हृदेश मुखिया

युवाओं को प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पद मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष



ललितपुर। समाजवादी पार्टी में युवाओं को तरजीह देते हुये वरिष्ठ पदाधिकारियों का अनुभव व युवाओं के जोश से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने आशीष अहारिया बाल्मीकि को ललितपुर जिलाध्यक्ष घोषित किया है। तो वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने युवा नेता हृदेश यादव मुखिया को ललितपुर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। दोनों युवाओं को मुख्य प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष पद मिलने से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
 गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रकोष्ठ लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड समेत सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी भंग चल रही थी। इन पदों के लिए ललितपुर से कई युवाओं ने आवेदन किया था। आवेदनों के परीक्षण और पार्टी के प्रति किये गये कार्यों को देखते हुये शुक्रवार को दो प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गयी। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा.रामकरन निर्मल ने ललितपुर जिलाध्यक्ष पद पर लम्बे समय से छात्रसभा जिलाध्यक्ष रहकर शिक्षा व्यवस्थाओं में सुधार और युवा छात्र-छात्राओं की आवाज बने आशीष अहारिया बाल्मीकि को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने युवा नेता हृदेश यादव मुखिया को ललितपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
लॉकडाउन लगते ही प्रवासियों की सेवा में उतरे थे सड़कों पर
कोविड-19 के भारत में तेजी से सक्रिय होने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में 25 मार्च 2020 से संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया था। लॉकडाउन के दौरान कल-कारखाने बंद होने से लाखों की संख्या में श्रमिकों को अपने रोजगार छोड़कर वापस घरों की ओर लौटना पड़ा। परिवहन सेवाओं के बंद होने से मजदूरों को जो कुछ भी मिला, वह उसी संसाधन से अपने घरों की ओर निकल पड़े तो वहीं हजारों की संख्या में मजदूरों ने पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय किया। लिहाजा ललितपुर से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को खाना, पानी, कपड़े, जूता-चप्पल इत्यादि मुहैया कराने के लिए ललितपुर के तमाम समाजसेवी व संगठन सक्रिय रहे। इसी बीच आशीष अहारिया और हृदेश मुखिया ने भी हाई-वे पर जाकर लोगों को खाना पानी इत्यादि की सेवायें मुहैया करायीं। जिनसे यह काफी चर्चाओं में भी रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,