समाजवादी पार्टी के जखौरा ब्लाक अध्यक्ष बने प्रभुदयाल लोधी

सपा जिलाध्यक्ष ने सौंपा मनोनयन पत्र, समर्थकों ने बांटी मिठाईयां



ललितपुर। समाजवादी पार्टी में युवाओं को तरजीह देते हुये वरिष्ठ पदाधिकारियों का अनुभव व युवाओं के जोश से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने जखौरा से युवा नेता प्रभुदयाल लोधी (गोरा) को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन होने पर उपस्थित समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने नवमनोनीत ब्लाक अध्यक्ष से कहा कि जल्द ही ब्लाक कार्यकारिणी क गठन करते हुये क्षेत्र में जाकर बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूती से जुटने का आह्वान करें।
 जिला कार्यालय से सपा प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी खुशालचंद्र साहू ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने समाजवादी ब्लाक जखौरा के अध्यक्ष पद पर प्रभुदयाल लोधी को नियुक्त किया है। सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने नवमनोनीत ब्लाक जखौरा अध्यक्ष से समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुये लोगों को प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संचालित की गयी आह्वान संदेश साइकिल यात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंच कर लोगों से सम्पर्क करने की अपील की है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हर वर्ग के लोगों को सम्मान मिलता है। जातिवाद, क्षेत्रवाद, समाजवाद और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुये युवाओं को प्रमुख पदों पर आसीन कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं का साथ कार्यकर्ताओं को जोडऩे में सहायक है। संचालन जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख यादवेन्द्र सिंह दादा, जिला सचिव विनोद रैकवार, विधानसभा महरौनी अध्यक्ष अमर सिंह यादव, ग्राम प्रधान बुढ़ेरा अनुरूद्ध यादव, पूर्व प्रधान शोभाराम यादव, ब्लाक अध्यक्ष बिरधा जयपाल सिंह लोधी ऐरावनी, मानसिंह यादव नौहरकलां, कपूर सिंह यादव चमरूआ, शत्रुघन यादव, पूर्व प्रधान देवी सिंह, जगदीश लोधी, शीलचंद्र लोधी, भानुप्रताप सिंह लोधी, संग्राम सिंह लोधी, शिवचरन सिंह लोधी, कोपसिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह लोधी, राजन सिंह लोधी, सूरज अहिरवार, पप्पू लोधी, देवसिंह लोधी महेशपुरा, शकील खां, मोहर सिंह लोधी, नरेन्द्र लोधी, जितेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयराम सेन आदि मौजूद रहे। अन्त में जिला प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?