समाजवादी युवजन सभा के चौथी बार जिलाध्यक्ष बने नैपाल सिंह यादव

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया भरोसा, प्रदेशाध्यक्ष ने की घोषणा


ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ललितपुर से युवाओं के आइकन नैपाल सिंह यादव पर फिर भरोसा जताते हुए युवजन सभा का चौथी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नैपाल सिंह यादव के युवजन सभा जिलाध्यक्ष मनोनीत होते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सोमवार सुबह युवजन सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नैपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के आवास इंद्रप्रस्थ पहुंचकर भेंट की। 

सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव ही युवाओं की पार्टी रही है। युवाओं को महत्वपूर्ण पद पर आसीन कर कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। युवजन सभा के प्रतिष्ठापूर्ण पैड पर नैपाल सिंह यादव के चौथी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त होने से युवाओं का गौरव बढ़ा है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक युवाओं को समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोड़ें, ताकि हर बूथ मजबूत बना रहे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड., जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन, जिला प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष हृदेश मुखिया, सत्येन्द्र यादव सेतू, विनोद रैकवार, पुष्पेन्द्र यादव समोगर के अलावा अनेकों सपाई मौजूद रहे।

लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों की दिन-रात की थी सेवा

वैश्विक महामारी कोविड-19 के भारत मे पैर पसारने के साथ ही केन्द्र सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा कर दी थी। इसके चलते कल-कारखाने इत्यादि बन्द होने से लाखों मजदूर बेरोजगार हुए। आर्थिक अभाव के कारण प्रवासी श्रमिक अपने घरों को लौटे। लाखों मजदूर ललितपुर जिले की सीमा से भी गुजरे, जिन्हें खाद्यान्न, पानी, कपड़े, जूता-चप्पल इत्यादि की व्यवस्था को नैपाल सिंह यादव द्वारा करते हुए समाजसेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया था।

प्रवासी महिला मजदूर महिला के प्रसव होने पर की थी मदद

विभिन्न राज्यों, जनपदों के प्रवासी श्रमिक अपने घरों को लौटे थे। इन मजदूरों में ललितपुर के ग्राम निवासी महिला मजदूर की घर लौटते समय बार्डर इलाके में प्रसव हो गया था। यह खबर मिलते ही नैपाल सिंह यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रसूता की मदद करते हुए उसे घर पहुंचाया और आर्थिक रूप से तत्काल मदद की, बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उक्त महिला को एक लाख रुपये की धनराशि सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. द्वारा भेजी थी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के सीधे संपर्क में थे नैपाल सिंह

जैसे ही लॉक डाउन की घोषणा केन्द्र सरकार द्वारा सार्वजनिक संबोधन के जरिये की थी, वैसे ही नैपाल सिंह यादव प्रवासी श्रमिकों को खाना पानी पहुंचाने में जुटे हुए थे। नैपाल सिंह यादव का कहना है कि वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सीधे संपर्क में रहे।

युवाओं में गहरी पकड़े के चलते बने आइकन

नैपाल सिंह यादव ललितपुर जिले में युवाओं में खासे लोकप्रिय है, जिसका प्रमुख कारण युवाओं की हर समस्या के निस्तारण को तत्पर रहना है। युवाओं को मोटिवेट करते हुए उन्हें अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठ होने का पाठ पढ़ाते हुए अब नैपाल सिंह यादव युवाओं के आइकन भी कहलाते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,