संत कबीर नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण के लिए पुनरीक्षित लागत मंजूर

लखनऊ, दिनांक 14 अगस्त 2020

 

प्रदेश सरकार द्वारा जनपद संतकबीर नगर में पौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण की पुनरीक्षित लागत राशि रू0 540.27 लाख तथा नियमानुसार देय जी.एस.टी. की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गयी है। शासन द्वारा इस निर्माण कार्य की पुनरीक्षित लागत के सापेक्ष तृतीय किश्त के रूप में एक करोड़ रूपये अवमुक्त करने की मंजूरी दी गयी है।

ज्ञात हो कि पूर्व में इस कार्य के लिए 05 मार्च 2013 के शासनादेश द्वारा 336.61 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी थी, जिसके सापेक्ष प्रथम किश्त में रू0134.64 लाख तथा द्वितीय किश्त रू0 201.97 लाख अवमुक्त किये जा चुके हैंैै। अब 30 जुलाई को शासन द्वारा लागत पुनरीक्षित करते हुए तीसरी किश्त निर्गत की गयी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,