सपा कार्यालय पर पहली बार मनायी गयी वीरांगना अवन्तीबाई लोधी की जयन्ती जिलाध्यक्ष ने वीरांगना के बलिदान को किया याद


लितपुर। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना अवन्तीबाई लोधी की जयन्ती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वीरांगना अवन्तीबाई लोधी के चित्र सम्मुख माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
 इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं। 1857 की क्रान्ति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रान्ति आई। 1817 से 1851 तक रामगढ़ राज्य के शासक लक्ष्मण सिंह थे। उनके निधन के बाद विक्रमाजीत सिंह ने राजगद्दी संभाली। उनका विवाह बाल्यावस्था में ही मनकेहणी के जमींदार राव जुझार सिंह की कन्या अवंतीबाई से हुआ। विक्रमाजीत सिंह बचपन से ही वीतरागी प्रवृत्ति के थे। अत: राज्य संचालन का काम उनकी पत्नी रानी अवंतीबाई ही करती रहीं। उनके दो पुत्र हुए-अमान सिंह और शेर सिंह। अंग्रेजों ने तब तक भारत के अनेक भागों में अपने पैर जमा लिए थे जिनको उखाडऩे के लिए रानी अवंतीबाई ने क्रान्ति की शुरुआत की और भारत में पहली महिला क्रान्तिकारी रामगढ़ की रानी अवंतीबाई ने अंग्रेजों के विरुद्ध ऐतिहासिक निर्णायक युद्ध किया जो भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है, जिससे रामगढ़ की रानी अवंतीबाई उनका नाम पूरे भारत मैं अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम से हैं। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, नैपाल सिंह यादव, विजय सिंह यादव, शिवम तिवारी, शत्रुघ्न यादव, खेमचंद्र लोधी, रघुराज लोधी, मानवेन्द्र सिंह, रूपसिंह यादव भैरा, हरगोविन्द चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह लोधी, दुष्यन्त सिंह लोधी, राजकुमार सिंह लोधी, नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रमोद यादव, पुष्पेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, अमर सिंह यादव, मनभावन सिंह, महेन्द्र सिंह लोधी, खुशीलाल प्रधान, पवन तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, महेन्द्र सिंह, जाहर सिंह लोधी, रामनरेश, धर्मेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह लोधी, संतराम, रामस्वरूप, महेन्द्र सिंह, रामसिंह, हरप्रसाद, रूप सिंह, भागीरथ लोधी, कैलाश लोधी, डा.शिशुपाल सिंह, देव सिंह राजपूत, प्रभुदयाल लोधी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
सपा कार्यालय पर पहली बार मनायी गयी जयन्ती
वीरांगना अवन्तीबाई लोधी की समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहली बार जयन्ती मनाये जाने लोधी समाज में हर्ष की लहर देखी गयी। विभिन्न वर्ग समुदाय की पार्टी सपा में जातिगत पदाधिकारियों के होने पर भी जयन्ती सपा कार्यालय पर न मनाये जाने की चर्चा भी खूब देखी गयी। अब सजातीय बंधुओं ने सपा कार्यालय पर वीरांगना अवन्ती बाई लोधी की जयन्ती मनाये जाने को एक अच्छी पहल बताते हुये मिष्ठान वितरण किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?