उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम घोषित,50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को वरीयता

लखनऊ, । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को अपनी टीम यानी भाजपा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस भारी भरकम टीम में 16 उपाध्यक्ष, सात प्रदेश महामंत्री तथा 16 मंत्री के साथ दो कोषाध्यक्ष भी हैं। विजय बहादुर पाठक तथा पंकज सिंह को प्रोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को मिलाकर 42 सदस्यीय है। 


प्रदेश उपाध्यक्ष 


लक्ष्मण आचार्य (वाराणसी), पंकज सिंह (नोएडा), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), कांता कर्दम (मेरठ), सलिल विश्नोई (कानपुर), दयाशंकर सिंह (बलिया), सुरेंद्र नागर (नोएडा), सतपाल सैनी (मुरादाबाद), पद्मसेन चौधरी (बहराइच), नीलम सोनकर (आजमगढ़),  कमलावती सिंह (कानपुर), प्रकाश पाल (कानपुर), संतोष सिंह (लखनऊ), देवेंद्र चौधरी( मेरठ), ब्रजबहादुर उपाध्याय (हाथरस) व सुनीता दयाल (गाजियाबाद)।


प्रदेश महामंत्री


जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर), गोविंद नारायण शुक्ल(अमेठी), अश्वनी त्यागी (मेरठ),अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), सुब्रत पाठक (कन्नौज),अनूप गुप्ता (लखीमपुर) व प्रियंका रावत (बाराबंकी)।


प्रदेश मंत्री


त्रयंबक त्रिपाठी (संतकबीर नगर), सुभाष यदुवंश (बस्ती), संजय राय (गाजीपुर), चंद्रमोहन सिंह (बुलंदशहर),देवेश कोरी (कानपुर), शंकर गिरी (वाराणसी), अंजुला माहौर (आगरा), अशोक जाटव (चित्रकूट), प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रुखाबाद), मीना चौबे (वाराणसी), रामचंद्र कनौजिया (लखनऊ), शकुंतला चौहान-लोनिया (गोरखपुर), अनामिका चौधरी-निषाद (प्रयागराज) व पूनम बजाज(अलीगढ़)।


प्रदेश कोषाध्यक्ष


मनीष कपूर (वाराणसी) व संजीव अग्रवाल (बरेली)।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?