विद्दुत की आवाजाही जनमानस के लिए बनी मुसीबत

 हमीरपुर। एक ओर शासन जनपद मुख्यालय में 20 घण्टे विद्दुत आपूर्ति देने के लिए निर्देश दिए गए हैं वहीं दूसरी ओर जनपद मुख्यालय में 14-16घण्टे विद्दुत आपूर्ति करने से जनमानस में आक्रोश फैल रहा है।                              इस सँबँध मे टाउन क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कल 22अगस्त को सायँ ढलते ही विद्दुत आपूर्ति बँद कर दी गई और रात्रि करीब1बजे विद्दुत आपूर्ति बहाल हुई और आज पूवान्ह 10 बजे आपूर्ति बँद कर दी गई जो मध्याँह 6बजे तक नहीं आईं। इस प्रकार आठ-आठ घण्टे विद्दुत आपूर्ति बँद रखने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर होना पड रहा है। इनका कहना है कि शासन के निर्देश दिये जाने के बाद भी विद्दुत कटौती उन्हें रास नही आ रही हैं। वही वर्तमान में गर्मी ,उमस व कोराना का माहौल उन्हें परेशान कर रहा है वही विद्दुत की कटौती और अधिक जी का जँजाल बनी है।।                          इन उपभोक्ताओं ने विद्दुत अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अनावश्यक विद्दुत कटौती बँद. नही की गई तो वह घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?