अयोध्या में स्थित राम की पैड़ी पर अविरल जलप्रवाह हेतु पुनरोद्धार की पुनरीक्षित परियोजना के कार्यों हेतु 1723.48 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति

झांसी कार्यशाला के आधुनिकीकरण हेतु 01 करोड़ रूपये की धनराशि जारी
लखनऊ: 04 सितम्बर, 2020

जलशक्ति विभाग के अधीन सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा अयोध्या में स्थित राम की पैड़ी पर अविरल जलप्रवाह हेतु पुनरोद्धार की पुनरीक्षित परियोजना के कार्यों हेतु चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानित धनराशि 3263.24 लाख के सापेक्ष 1500 लाख रूपये तथा परियोजना में भूमि खरीदने के लिए प्राविधानित पूरी धनराशि अर्थात् 1723.48 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
 इस सम्बन्ध में विशेष सचिव, सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग, श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 02 सितम्बर 2020 को आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि परियोजना से सम्बन्धित निर्माण कार्य समय से पूरा करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था का होगा।
इसी प्रकार सिंचाई कार्यशाला खण्ड झांसी के परिसर में आधुनिकीकरण के अन्तर्गत स्टील शेड, बाउन्ड्रीवाॅल, मशीनों व टी0 एण्ड पी0 आदि की स्थापना की परियोजना के लिए प्राविधानित सम्पूर्ण धनराशि 01 करोड़ रूपये परियोजना के कार्यों हेतु प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जलसंसाधन के निवर्तन पर रखी गयी है।
 इस इस सम्बन्ध में विशेष सचिव, सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग, श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 03 सितम्बर 2020 को आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि परियोजना से सम्बन्धित निर्माण कार्य समय से पूरा करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था का होगा। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,