चौथी बार नवनियुक्त होकर आये समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव का महरौनी मड़ावरा में जोरदार स्वागत करते हुए युवा।






मड़ावरा(ललितपुर)।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने युवाओं को कमान सौपते हुये जिला ललितपुर के नेपाल सिंह यादव को एक बार पुनः समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।आपको बतादे लगातार चौथी बार नेपाल सिंह यादव को युवजन सभा का ललितपुर जिले की जिम्मेदारी सौपी गयी।चौथी बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी।कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम के बाद सपा कार्यकर्ता अविनाश जैन बिक्की ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव का मड़ावरा में प्रथम आगमन पर शॉल ओढ़ाकर एबं तिलक लगाकर सम्मान किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने महरौनी-मड़ावरा पहुँचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी बिधानसभा 2022 के चुनाव में पार्टी मजबूत करने की अपील की।नवनियुक्त युवजन सभा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार आम जनता का शोषण हो रहा है।इस लॉक डाउन में आज जहाँ सैकड़ो लोग बेरोजगार हो चुके है,तो वही लगातार अब लोगों की नौकरी जाने का सिलसिला जारी है,उन्होंने प्रदेश की जनता बढ़ रही महंगाई से जहाँ परेशान है,तो वही दूसरी तरफ किसान पेट्रोल और बढ़ी डीजल कीमतों के कारण खेती नही कर पा रहा है।उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजों में बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कही जा रही है,जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से लोगो के बीच मे जाकर सरकार के कामो को लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्हें हराकर सबक सिखाने का कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया।बही जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कस्बा मड़ावरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मधुर जैन के पिता जी का आकाशमाय निधन हो गया था वहां पहुँचकर उनके परिवार से मिलकर शोक एवं संवेदना व्यक्त की,और ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।बही 2.9.2020
महरौनी विधानसभा के ग्राम खजूरिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चंदन यादव के छोटे भाई का आकाशमाय निधन हो गया था वहां पहुँचकर उनके परिवार से मिलकर शोक एवं संवेदना व्यक्त की,और ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।


इस मौके पर आचार्य लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा ललितपुर, पंडित आलोक रावत, मु0जाकिर मंसूरी, मु0 जाविद खान ठेकेदार, अभिनाश जैन बिक्की, महेंद्र यादव, रीतेश साहू महरौनी, राजेश गंधर्व, नीलेश नामदेव, रामानंद साहू, प्रियंक जैन, अतुल यादव, पुष्पेंद्र यादव, वीरेन्द्र सेंगर, शशांक जैन, जुबैर खान, अंकित जैन दददी, आकाश जैन, अभिषेक जैन अभि, मधुर जैन, हनीफ खान परसाटा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही महरौनी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।महरौनी में नसीम मंसूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मीनारायन जी विश्कर्मा आचार्य, रीतेश साहू, बिरजेन्द्र यादव, इम्तियाज, आमिर पठान, दुष्यंत सिंह, रामेस्वर यादव, अजय, हरकिशन रैकवार, विशाल, असलम खान, उमेश तिवारी, गुलाम नबी, राज साजिद खान, शयाम, हकीम, जावेद खान आदि लोग मौजूद रहे।



 

 


 




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,