चिकित्सा शिक्षा विभाग में श्रीमती शुभ्रा सक्सेना सतर्कता अधिकारी नामित

लखनऊ, दिनांक 23 सितम्बर 2020

उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने की दिशा में भ्रष्टाचार निरोधक कार्यवाही तथा विभागीय सतर्कता सुदृढ़ किये जाने हेतु विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, श्रीमती शुभ्रा सक्सेना को विभागीय सतर्कता अधिकारी नामित किया है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा, डा0 रजनीश दुबे द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग में डा0 रजनीश दुबे पदेन मुख्य सतर्कता अधिकारी भी है।
प्रशासन में भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं विभागीय सतर्कता को सुदृढ किये जाने के सम्बन्ध में मुख्य सतर्कता अधिकारियों एवं सतर्कता अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका के सम्बन्ध में सतर्कता अनुभाग द्वारा सचिवालय स्तर पर विभागीय प्रमुख सचिव एवं सचिव द्वारा संयुक्त सचिव या उससे उच्चतर अधिकारी को सतर्कता अधिकारी नामित किये जाने की व्यवस्था की गयी है। इस व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्व में चिकित्सा शिक्षा विभाग में श्री मुकेश मेश्राम को सतर्कता अधिकारी नामित किया गया था।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,