दुर्गा की पूजा के पंडाल पर रोक आस्था पर हमला, सरकार वापस ले - रामगोविन्द चौधरी


नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश  रामगोविन्द चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार पंडालों में आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा पर रोक का आदेश वापस ले। यह आदेश कानून सम्मत नहीं है। उन्होंने कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट पहुंचेगी। इसे लेकर अनिष्ट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

 

 प्रतिपक्ष  रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लाखों स्थानों पर आदि शक्ति मां दुर्गा के भक्त पंडाल लगाकर और मन्दिरों को सजाकर विधिवत पूजा करते हैं। इन पंडालों और मन्दिरों में करोड़ों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का पंडालों में पूजा पर रोक का आदेश इन भक्तों की आस्था पर हमला है। ताकत के बल पर इस आस्था पर हमला हुआ तो भक्तों  के हृदय से आह निकलेगी जिसके बारे में मान्यता है कि आह से लोहा भी भस्म हो जाता है।

 

श्री चौधरी ने कहा है कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार ने भगवान राम की रामलीला के लिए सामाजिक दूरी और सौ की संख्या की शर्त के साथ भक्तों को इक्कठा होकर दर्शन और पूजा की छूट दिया है, उसी प्रकार से सरकार  आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा के मामले में भी समाजिक दूरी और सौ की संख्या की शर्त के साथ सार्वजनिक स्थानों पर पंडाल लगाकर और पहले से स्थापित मन्दिरों में साज सज्जा करके पूजा और दर्शन करने की छूट दे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,