एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय दर्शन के शिल्पकार थे महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय







ग्राम साढूमल में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती

* भाजपा मण्डल मड़ावरा एवं भाजपा युवा मोर्चा मडावरा ने मनाई जयन्ती

 

ललितपुर।

एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय दर्शन के शिल्पकार महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गाँव-गाँव एवं कस्बों में मनाई गई। कस्बा मड़ावरा में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सूरज चौधरी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि/ मंडल उपाध्यक्ष कैलाश साहू, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रभू दयाल, भोले राजा, अमित भण्डारी आदि उपस्थित रहे। 

महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती ग्राम साढूमल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मनाई गई। ग्राम साढूमल महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। 

 

जयन्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर ने कहा कि पण्डित दीनदयाल  उपाध्याय महान चिंतक थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के दर्शन पर श्रेष्ठ विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक एकात्म मानववाद (इंटीगरल ह्यूमेनिज्म) में साम्यवाद और पूंजीवाद, दोनों की समालोचना की गई है। एकात्म मानववाद में मानव जाति की मूलभूत आवश्यकताओं और सृजित कानूनों के अनुरुप राजनीतिक कार्रवाई हेतु एक वैकल्पिक सन्दर्भ दिया गया है। दीनदयाल उपाध्याय का मानना है कि हिन्दू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति हैं।

 

इस अवसर पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर, महेश कुमार निरंजन, जगत पटेल सेक्टर अध्यक्ष, पुष्पेंद्र सेन, रामनरेश साहू, संत कुमार साहू, कुलभूषण वर्मा, संजू सेन आदि उपस्थित रहे। 

 

इसके साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्री तिवारी बाबा प्रांगण मडावरा में बीजेपी युवा मोर्चा मडावरा के कार्यकर्ताओं द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलन कर सभी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लखन तिवारी, राजपाल राजा,  आशीष अवस्थी, विष्णु दुबे, राघवेंद्र,  गजेंद्र राजा, अनुराग तिवारी, अखिलेश साहू, कमलेश कुशवाहा, भरत सदर,  आनंद राजपूत,  राम, रोहित कुशवाहा किशोर कुशवाहा  रामकुमार राजा,  राहुल सोनी, राजकुमार सैन,  प्रीतिपाल सैन,  अखिलेश रैकवार, राम सिंह कुशबाहा आदि उपस्थित रहे।

 

 



 




 




 



 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,