ग्राम साढूमल में प्रधानमंत्री जन्मदिन पर किया गया वृक्षारोपण

ललितपुर।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन को देश भर में सेवा सप्ताह के रूप में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम चलाकर मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन ग्राम साढूमल में किया गया। 

ग्राम साढूमल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री प्रतिनिधि चन्द्र शेखर पन्थ, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीराम पटैरिया, टीटू पटैरया राज्यमंत्री प्रतिनिधि महरौनी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर, दिग्विजय सिंह राजावत महामंत्री, राजेश भौंडले पुजारी, जगत पटेल सेक्टर अध्यक्ष, सुरेश कुमार, कुलभूषण वर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, सेतु सेन, ऋषि सेन, महेश कुमार निरंजन,बूथ अध्यक्ष, कुलदीप पाण्डेय बूथ अध्यक्ष, मंजू जैन आदि ने सयुंक्त रूप से पौधरोपण कर किया। 

 

सेवा सप्ताह कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री प्रतिनिधि चन्द्र शेखर पन्थ ने कहा कि वृक्ष धारा का भूषण है, करता दूर प्रदूषण है। कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं इनके संरक्षण संवर्धन हेतु सभी को आगे आना चाहिए। प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने में पेड़ पौधे बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीराम पटैरिया एवं भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश गांव-गांव तक जन हितैषी योजनाओं को पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। गांवों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनायें पहुँच रहीं हैं ग्रामीणों को उनका लाभ मिल रहा है गाँव का विकास हो रहा है। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। 

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,