हर बूथ मजबूत होगा यूथ से : तिलक यादव

जिलाध्यक्ष ने परखी बूथ कमेटियों की मजबूती
मड़ावरा के भौंती में कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान
सेक्टर प्रभारियों से कराया गया बूथ कमेटियों का सत्यापन



ललितपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को मड़ावरा के ग्राम भौंती में बूथ कमेटियों के गठन को लेकर सेक्टर प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन विधानसभा महरौनी के महासचिव कैलाश नारायण कुशवाहा से संयोजन में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. व विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव कृष्णस्वरूप निरंजन रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने की।
मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक वर्ग की सच्ची हितैषी है और सदैव रहेगी। कहा कि वर्तमान सरकार में कानून का राज खत्म हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे है। प्रदेश में हत्या, दुराचार के मामलों में तेजी आई है। आरोप लगाया कि जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। पत्रकारों पर भी हमले हो रहे हैं। तो वहीं नोबेल कोरोना संक्रमण से लोगों की जान जा रही है। स्वास्थ्य महकमे ले फैली अव्यवस्थाओं के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद करें। विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव कृष्णस्वरूप निरंजन ने कहा कि बूथ की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और पार्टी के प्रति समर्पण भाव से है। उन्होंने कहा कि जो सेक्टर प्रभारियों ने बूथ कमेटियों का गठन कर लिया है वो पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ायें और जो कमेटियां शेष रह गयी है, उन्हें जल्द पूरा करें। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने कहा कि महरौनी विधानसभा में जो भी गांव सम्मलित है, उन सभी में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है। सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की नाकामियों व हो रहे अत्याचारों से अवगत करा रहे हैं। संचालन करते हुए विधानसभा महासचिव कैलाश नारायण कुशवाहा ने सपा जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जल्द ही सभी बूथ कमेटियों का सत्यापन करके पार्टी को मजबूत बनाये रखने का कार्य जारी रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, ब्लाक अध्यक्ष मड़ावरा प्रकाश नारायण पाल, महरौनी ब्लाक अध्यक्ष नीलेश झा, जखोरा ब्लाक अध्यक्ष प्रभुदयाल लोधी, जिला सचिव सरफराज अली, रमेश यादव, कैलाश पटेल झरावटा, कालका प्रसाद एड., वीरेन्द्र सिंह तोमर, ओमकार वर्मा, शेर सिंह तोमर, राजपाल, राजू यादव सकरा, कैलाश कुशवाहा, शेर सिंह पटेल देनपुरा, बृषभान सिंह पठा, रोशन सिंह, सजल साहू, कुंजन राजा सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बसपा से हुआ मोहभंग, कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का साथ
बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी के नंदलाल अहिरवार दिदौनियां, बारेलाल कुशवाहा भौंती, रामदास अहिरवार हसेरा, प्यारेलाल कुशवाहा सौंरई, सोबरन अहिरवार हसेरा, प्रकाशचंद्र बरार सौंरई, राजपाल अहिरवार नीमखेड़ा, खन्जू अहिरवार बरखेरा राजधर अहिरवार नीम टौरिया, हल्ले अहिरवार उर्फ अनरत हसेरा ने समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की।
वंशकार व धानुक समाज ने महरौनी में किया भव्य स्वागत
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव का महरौनी पहुंचते ही वंशकार व धानुक समाज ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान फूलमालाओं से जिलाध्यक्ष को लाद दिया और मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान एससीएसटी महरौनी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजू बरार, कोमल बरार, प्रकाश बरार, इंद्रजीत बरार, रामकुमार गिरार, रामपाल, राकेश, जगदीश, जगदीश, चिन्तामन, दीपक बरार, खुशीलाल, संजय बरार, धीरज भाई, रामचरन, केहर, जानकी बरार, सुनील, राहुल, नाथूराम बरार आदि मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,