लोगों को न्याय दिलाने का कार्य कर रही समाजवादी पार्टी : इंजी.हृदेश यादव

दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता



प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाये रखना हम सभी का दायित्व : आशीष अहारिया




ललितपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के कुशल नेतृत्व में अल्प समय में ही एक मजबूत विपक्ष के सक्रिय होने का परिचय दिया है। यही कारण है कि अब लोगों का रूझान तेजी से समाजवादी पार्टी की ओर बढ़ा है। युवाओं में समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। यही कारण है कि गुरूवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया बाल्मीकि एवं मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्बा मड़ावरा से मदनपुर प्रधान जाहर सिंह, बीडीसी सदस्य शिवचरण रैकवार, माखनलाल कुशवाहा, देशराज कुशवाहा, प्यारेलाल कुशवाहा, पूरन कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, आलम कुशवाहा, तेज सिंह, इमरत कुशवाहा, रब्बू कुशवाहा, गोलू रैकवार, दरयाव कुशवाहा, नगर पंचायत पाली से रितिक जैन, अनुराग दीक्षित, अंकित सेन, चित्रांश जैन, अरूण राजा, छोटू सेन, राजेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष कुशवाहा, अनिकेत चौरसिया, छोटे यादव के अलावा अन्य दलों से आये लोगों ने जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. की संस्तुुति पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। जिससे अब पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाये रखें। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में एक मजबूत विपक्ष के रूप में खड़ी है। लोगों की समस्याओं के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करते हुये लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायें। बैठक में जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन, लोहिया वाहिनी जिला महासचिव अंकित यादव नौहरखुर्द, नगराध्यक्ष लोहिया वाहिनी नीलू कुशवाहा, यूथ बिग्रेड नगराध्यक्ष पंकज श्रीवास, प्रवीण यादव, भूरे यादव, शरीफ जावेद, हरगोविन्द राही, रानू तिवारी, असलम खान, जितेन्द्र यादव, जयसिंह बंट, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,