लॉक डाउन का पालन करते हुए मनाया गया गणेश उत्सव

ललितपुर।

तहसील क्षेत्र मड़ावरा के गाँव-गाँव मे गनेश उत्सव पर्व बडे ही धूमधाम के साथ घर पर ही विधि विधान के साथ मनाया गया। गणेश उत्सव पर्व ग्राम साढूमल में शिवा सिंह तोमर ने अपने अपने घर पर, श्रीशाला जी मन्दिर मड़ावरा में पुजारी पण्डित रामजी तिवारी  ने विसर्जन घर/मंदिर में किया। धूमधाम से गणपति को अपने घरों में स्थापित किया तथा विसर्जन भी घर  ही किया। पूरे 11 दिन तक घरों व मंदिरों में गणेश उत्सव की धूम मची रही। अब लोग गाजे-बाजे के साथ गणपति को विदा करने की तैयारी में जुट गए हैं। मंदिरों व घर-घर में गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया।  वहीं, कुछ लोगों ने गणेश विसर्जन के अंतिम दिन भीड़ से बचने के लिए पहले ही गणपति को विसर्जित कर दिया है।

 

गणेश उत्सव की पूर्व संध्या पर मंदिरों में भजन व कीर्तन का आयोजन भी हुआ। ग्राम साढूमल में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष शिवा सिंह तोमर ने घर पर गणपति को विराजमान किया। मंदिर में 10 दिन के लिए गणपति विराजमान हुए हैं। उन्हें घर पर ही विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने विसर्जन से पूर्व संध्या पर बड़े श्रद्धाभाव से गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए भजन कीर्तन किए। गणपति बप्पा की भव्य आरती हुई और सभी श्रद्धालुओं ने गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

 

इस मौके पर मौके पर शिवा सिंह तोमर मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  महरौनी, राहुल गोस्वामी, शांत कुमार साहू, भगवानदास सेन, महेश कुमार निरंजन, पंडित गुडडू तिवारी, राजेश रावत, लक्ष्मी रॉय, अशोक तिवारी, रामजी तिवारी, परमानंद पाठक, प्रभु गंधर्व, कैलाश सोनी, राजेश सिंह, रोहित सिंह, लखन तिवारी, राजू कुशवाहा, भरत तिवारी, लवलेश सोनी, संतोष नायक, अशोक नायक, मनोज कुशवाहा, राज राजपूत, महेंद्र सोनी, गोपाल सेन, सहित मड़ावरा कस्बे एवं आसपास के गांवों के महिला-पुरूष आदि श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,