महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है यह लड़ाई अनवरत जारी रहेगी-कांग्रेस


लखनऊ 15 सितम्बर।
महिला कांग्रेस का 37वां स्थापना दिवस(15सितम्बर) के मौके पर आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, कंाग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी एवं महिला कांगे्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में झण्डारोहण किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित रहीं।

इस मौके पर महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर एकत्र महिलाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने सबसे पहले मौजूद महिलाओं को बधाई दी। उन्होने कहा कि यहां एकत्र प्रत्येक महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते महिला अपराधों के विरूद्ध सड़क पर संघर्ष कर रही हैं। उन्होने महिलाआंे का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की प्रत्येक महिला राहुल जी और प्रियंका जी के संदेश को अमलीजामा पहना रही हैं और अन्याय के खिलाफ जमकर लड़ रही हैं, डटी हुई हैं और पीछे नहीं हट रही हैं।

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी जी को याद करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की स्थापना आज के 37 साल पहले इन्दिरा जी ने की थी। उन्होने कहाकि इन्दिरा जी जानती थीं कि महिलाओं को उचित मंच दिये बिना भारत का विकास संभव नहीं है। महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि आज के परिवेश में महिलाओं को अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला करना होगा।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी ने इस मौके पर मौजूद सभी महिलाओं को स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि जिस प्रकार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है यह लड़ाई अनवरत जारी रहेगी।

कार्यक्रम में श्रीमती आरती बाजपेयी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्रीमती शीला मिश्रा, सुश्री गजाला सिद्दीकी, चौधरी सना शेख, कमलेश ठाकुर, आशा मिश्रा, वंदना सिंह, संगीता सिंह, पल्लवी उपाध्याय, ममता सक्सेना, लक्ष्मी वर्मा, विभा त्रिपाठी, मुस्कान बाजपेयी, माया चैबे, सुशीला सोनकर, श्रीमती खैरून्निशा, श्रीमती राजकुमारी सिंह, सोनी तिवारी, नीतू सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,