मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 13 सितम्बर, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले श्री सिंह सादगी की अप्रतिम मिसाल थे। केन्द्रीय ग्राम्य विकास मंत्री के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किये।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,