फिर मिले कोरोना पॉजिटिव 57 मरीज संख्या पहुंची 1511








एक कि मौत मृतकों की संख्या हुई 22 अब तक डिस्चार्ज 993 जनपद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या-496


ललितपुर।
कोविड-19 जनपद में लिये गये सैम्पल एवं परिणाम निम्नवत हैं- 1. दिनाँक 01.09.2020 को कुल 1729 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 1200 परिणाम ऋणात्मक, 30 परिणाम धनात्मक तथा 499 परिणाम लम्बित हैं। 2. दिनाँक 02.09.2020 को कुल 1736 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 1209 परिणाम ऋणात्मक, 56 परिणाम धनात्मक तथा 471 परिणाम लम्बित हैं। विगत 24 घण्टे में कुल 57 धनात्मक मरीजों की सूचना प्राप्त हुई है, जिनका विवरण निम्नलिखित है।
विगत 24 घण्टे में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 31 (अब तक डिस्चार्ज 993) है। जनपद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या-496 हैं। पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अशोक जैन, उम्र 53 वर्ष, नि0 गांधी नगर ललितपुर की मृत्यु दिनांक 02.09.2020 को उपचार के दौरान मेडिकल काॅलेज, झांसी में हो गयी है।


जनपद में दिनांक 03.09.2020 को 12ः00 बजे तक आरटीपीसीआर, ट्रू नेट एवं एंटीजन के माध्यम से कुल 61405 सैम्पल लिये गए हैं, जिनमे से 59852 सैम्पलों की रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें 58356 ऋणात्मक व 1496 धनात्मक हैं (15 जनपद के बाहर की लैब से प्राप्त) कुल धनात्मक 1511 व 22 मृतक हैं तथा 970 परिणाम लम्बित हैं। 
बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी में से कोई भी लक्षण विकसित होते है तो अनिवार्य रूप से तत्काल जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम नं0 05176-274371 पर कॉल करें।




 

 



 



 




 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,