रामनगीना मौर्य को "साहित्य के क्षेत्र में" उल्लेखनीय योगदान के लिए "लोकमत सम्मान- 2020" प्रदान किया गया




समाजिक सरोकार से जुड़े अनेक क्षेत्रों, यथा: शिक्षा, महिला कल्याण, दिव्यांग, साहित्य, क्रीड़ा, जनसंचार, नवांकुर, कृषि, विज्ञान एवं पर्यावरण, कला एवं संस्कृति, सेना/अर्धसैनिक बल/ पुलिस बल, ज्यूरी रिवार्ड्स आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विगत कई वर्षों से दिये जाने वाले प्रतिष्ठित "लोकमत सम्मान" के अंतर्गत इस वर्ष भी सोमवार दिनाँक, 31/08/2020 को 'होटल दयाल पैराडाइज, गोमतीनगर- लखनऊ' में आयोजित भव्य पुरस्कार/ सम्मान समारोह में गणमान्यजन की उपस्थिति में रामनगीना मौर्य को "साहित्य के क्षेत्र में" उल्लेखनीय योगदान के लिए  "लोकमत सम्मान- 2020" प्रदान किया गया।

रामनगीना मौर्य, विशेष सचिव के पद पर उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में कार्यरत हैं। उनकी रचनाएं देश, विदेश की हिन्दी जगत की लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र/पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। कविता, कहानी और व्यंग्य आदि के कई महत्वपूर्ण साझा संकलनों में भी समय-समय पर उनका रचनात्मक योगदान रहा है।

उन्हें विभिन्न स्तरों से कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार व सम्मान भी मिल चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष- 2017 में उनके प्रकाशित पहले बहुचर्चित कहानी संग्रह "आख़िरी गेंद" को 'राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश' द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए "डॉ. विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार" (रुपये एक लाख), तथा 'उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान' द्वारा वर्ष-2017 के लिए "यशपाल पुरस्कार" (रुपये 75,000/-) भी दिया जा चुका है। 

वर्ष 2018 में प्रकाशित उनका दूसरा कहानी संग्रह "आप कैमरे की निगाह में हैं" एवं वर्ष 2019 में प्रकाशित उनका तीसरा कहानी संग्रह "सॉफ्ट कॉर्नर" भी साहित्यजगत में काफी चर्चा में रहा।

 वर्ष 2020 में उनका चौथा कहानी संग्रह "यात्रीगण कृपया ध्यान दें" भी शीघ्र प्रकाशित होने वाला है।

ये सभी कहानी संग्रह 'रश्मि प्रकाशन, लखनऊ' से प्रकाशित हैं।


 

 




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,