सपना सिंह और यामिनी सिंह बनाएंगी कल्लू को 'प्यार का देवता', हो गया ऐलान







देश इन दिनों अनलॉक मोड में है। इसी बीच भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसके चर्चे खूब हो रहे हैं। खबर ये है कि भोजपुरी की दो खूबसूरत अभिनेत्री सपना सिंह और यामिनी सिंह ने अपना ' प्यार का देवता' चुन लिया है। दोनों ने इसके लिए सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू को चुनने का मन बना लिया है। इसका ऐलान भी हो गया है, जिसके बाद यह खबर आग की तरह इंडस्ट्री में वायरल हो गया है। 

 

आखिर ऐसा क्यों हुआ, ये हम आपको बताते हैं। दरअसल मामला कल्लू, सपना  और यामिनी की अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म 'प्यार का देवता' की है, जिसकी घोषणा हो चुकी है। इस फ़िल्म का निर्माण साईं श्रृंगार के बैनर तले किया जा रहा है। इस फ़िल्म को एम फैसल रियाज डायरेक्ट करने वाले हैं। वहीं फ़िल्म को संजय कुमार सिंह (राजा) प्रोड्यूस करेंगे।  

 

फ़िल्म 'प्यार का देवता' को लेकर निर्देशक एम फैसल रियाज ने बताया कि फ़िल्म रोमांटिक होगी। भोजपुरी का विशुद्ध रोमांस कल्लू के स्टाइल में फ़िल्म में दिखेगा। फ़िल्म में संगीत भी दमदार होगा। हमने लॉक डाउन के दौरान इस फ़िल्म की पटकथा पर खूब मेहनत की है। उम्मीद है फ़िल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि फ़िल्म में अरविंद अकेला कल्लू, सपना सिंह , और यामिनी सिंह के साथ समर्थ चतुर्वेदी, देव सिंह भी नज़र आएंगी। पीआरओ संजय भूषण पटियाला होंगे। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर शाहनवाज़ हुसैन हैं। म्यूजिक ओम झा का है।


 

 




 

Attachments area



 



 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,