स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत आगरा नगर हेतु 49 करोड़ रूपये स्वीकृत

लखनऊ: 01 सितम्बर, 2020

स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने आगरा नगर हेतु 49 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

 नगर विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगरा शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने हेतु ए0एण्डओ0ई0 मद में केन्द्रांश की धनराशि 2.50 करोड़ एवं आगरा शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने हेतु परियोजना मद मंे निर्गत केन्द्रांश की धनराशि 46.50 करोड़ रूपये की स्वीकृित प्रदान कर दी गई है। स्मार्ट सिटी के दिशा निर्देशों/भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार यह धनराशि व्यय की जायेगी। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत नियमानुसार धनराशि का व्यय उन्हीं कार्यो के लिए किया जाये, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,