आदर्शों पर चलते हुये समाजवाद की विचारधारा को बढ़ायें : तिलक यादव

 

जयन्ती पर सादगी से याद किये गये लोकनायक जयप्रकाश नारायण


 

ललितपुर। महान समाजवादी विचारक एवं चिंतक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 118वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने व संचालन महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन ने किया। बैठक के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जीवन कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि 11 अक्टूबर, 1902 को जन्मे जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। वह समाज-सेवक थे, जिन्हें 'लोकनायकÓ के नाम से भी जाना जाता है। 1999 में उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्नÓ से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए 1965 में मैगससे पुरस्कार प्रदान किया गया था। पटना के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल 'लोकनायक जयप्रकाश अस्पतालÓ भी उनके नाम पर है। कहा कि आजादी के आंदोलन से हमें ऐसे बहुत से नेता मिले जिनके प्रयासों के कारण ही यह देश आज तक टिका हुआ है और उसकी समस्त उपलब्धियां उन्हीं नेताओं की दूरदृष्टि और त्याग का नतीजा है। ऐसे ही नेताओं में जीवनभर संघर्ष करने वाले और इसी संघर्ष की आग में तपकर कुंदन की तरह दमकते हुए समाज के सामने आदर्श बन जाने वाले प्रेरणास्रोत थे लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जो अपने त्यागमय जीवन के कारण मृत्यु से पहले ही प्रात: स्मरणीय बन गए थे। अपने जीवन में संतों जैसा प्रभामंडल केवल दो नेताओं ने प्राप्त किया। एक महात्मा गांधी थे तो दूसरे जयप्रकाश नारायण। इसलिए जब सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बाद वे 1974 में 'सिंहासन खाली करो जनता आती हैÓ के नारे के साथ वे मैदान में उतरे तो सारा देश उनके पीछे चल पड़ा, जैसे किसी संत महात्मा के पीछे चल रहा हो। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जी के चित्र सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, जीतू सरदार, अमर सिंह, शिशुपाल सिंह, जगदीश कुशवाहा, नैपाल सिंह, विजय सिंह यादव, सुरेन्द्र पाल सिंह, रूप सिंह, पुष्पेन्द्र यादव, महेन्द्र नगेले, शाकिर अली, राजेन्द्र सिंह, करन पाल सिंह, तिलक अहिरवार, नरेन्द्र राजपूत, प्रमोद यादव, रामन सिंह, देवेन्द्र सिंह, विन्द्रावन, पवन तिवारी, शिवम तिवारी, गेंदालाल यादव, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

दो दर्जन से अधिक युवाओं ने ली सदस्यता

समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर धर्मेंद्र यादव प्रधान, भागीरथ कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, रामसिंह कुशवाहा, सूरज सिंह, भजन सिंह, प्रकाश, देवी, नीरज, देशराज, भगवान सिंह, बृजेश, मंगल, राजबहादुर, बहादुर, श्रीराम, प्रभू, किशोरी, राजकुमार, भगवान सिंह, कैलाश, पम्मू, रौशन, अजय, शंकर, अभिषेक, कल्लू आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?