आरएबीडी महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, किया गया जागरूक * बच्चों को पुलिस ने बताये आत्मरक्षा के उपाय


ललितपुर। 
पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम.एम. वेग के निर्देशानुसार आरएबीडी महाविद्यालय हँसरी रोड मडावरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा कृष्ण बीर सिंह रहे तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने की।
कार्यक्रम में बच्चों को जहाँ जागरूक किया गया वहीं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय भी बताये गए। महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने कहा कि कहा कि बालिकाओं की शिक्षा से ही देश का विकास है। बच्चों द्वारा विद्यालय के प्राचार्य के दिशा निर्देशन में पुलिस बल की सहभागिता के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। महिला कांस्टेबल ममता ने बताया कि महिला, बालिकाओं को अपनी रक्षा के लिये जागरूक होना जरूरी है। इस समय सरकार महिलाओं को जागरूक करने के लिये रैली जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है ताकि महिला, बालिकाएं आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी  मड़ावरा थाना प्रभारी कृष्ण वीर सिंह ने बालिकाओं को जागरूकता कार्यक्रम में जागरूकता नियम बताये उनका पालन करने की सलाह दी। कहा कि जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन नम्बर उपयोग कर सकती है। पुलिस हर पल मदद को तैयार है।
इस दौरान थाना प्रभारी कृष्ण बीर सिंह, हेडकांस्टेबल नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, महिला सिपाही ममता कुमारी सोनी, महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, प्रवक्ता रामगोपाल भोडेले, राहुल सुडेले, मनोहर लाल कुशवाहा, रामगोपाल चंदेल, अखंड प्रताप सिंह  भूपेंद्र सिंह, राममिलन पाल, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,