अभियान हेल्प डेस्क तक ही सीमित ना रहे  -मुख्यमंत्री


झांसी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ  ने मिशन शक्ति अंतर्गत झांसी सहित प्रदेश के 1535 थानों में एक साथ महिला हेल्प डेस्क कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आन्दोलन बनाना होंगा। इस अभियान से सभी को जोड़ना होंगा ताकि यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर न रह जाय। मुख्यमंत्री लखनऊ में वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होने जनपद झांसी सहित  अन्य जनपदों में महिला प्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों से सवांद स्थापित किया। 
      उन्होने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए 24×7 महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ उनकी ट्रेनिंग करायी जाय। विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिला हेल्प डेस्क में उपलब्ध रहे ताकि किसी पीड़ित महिला के आने पर उसके योग्यतानुसार योजना का लाभ दिलाया जा सकें। महिला हेल्प डेस्क में सम्वेदशील महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय जो पीड़ित महिला के समस्याओं को सुनकर उनका निदान कर सके। 
     उन्होने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्प लाइन नम्बर-1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। प्रत्येक स्कूल, कालेज में जहाॅ लड़किया पढती है इन नम्बरों को प्रदर्शित किया जाय ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर वे इसकी मदद ले सकें। उन्होने कहा कि नारी शक्ति अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए वासन्तिक नवरात्र के अवसर पर समाप्त किया जायेंगा।
 थाना कोतवाली हेल्प डेस्क के उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी ने झांसी जनपद में मिशन शक्ति अभियान में पुलिस का दृष्टिकोण कार्यक्रम अभियोजन की प्रगति आख्या प्रस्तुत की नारी सुरक्षा नारी सम्मान और नारी स्वाबलंबन के लिए नारी को स्वयं सशक्त बनाने हेतु प्रत्येक थाने में महिला हेल्थ प्रदेश की स्थापना कर दी गई है अपराधों पर नियंत्रण हेतु शक्ति मोबाइल एंटी रोमियो स्क्वायड शक्ति परी का गठन करके प्रचार किया जा रहा है उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन के समस्त नंबरों का प्रचार प्रसार करने के लिए बुकलेट पोस्टर स्टीकर द्वारा भी अभियान सतत रूप से 180 दिन तक संचालित किया जाएगा।


 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने हेल्पडेस्क के वर्चुअल उद्घाटन पर जनपद झांसी कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी शिक्षाविद डॉ नीति शास्त्री से भी संवाद किया। इस मौके पर डॉ नीति शास्त्री ने कहा कि वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीपशिखा ने 1857 से ही नारी शक्ति का बिगुल बजा दिया था, उसी के साथ झांसी की प्रत्येक बेटी अपनी आत्मरक्षा से आत्मबल और आत्मविश्वास जगा कर स्वयं कीर्तिमान स्थापित कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशों के पालन में चरण चरण चलकर आचरण में धैर्य, साहस, मर्यादा के नैतिक संस्कार संस्कारों की शिक्षा ग्रहण करके हर बेटी को नागरिकता के लिए सशक्त बनाया जा रहा है। जिसमें समन्वय सहयोग और सद्भावना के साथ लोकतंत्र के चारों स्तंभ काम कर रहे हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण जगाया जा रहा है रचनात्मक गतिविधियों से व्यक्तित्व का विकास किया जा रहा है। 
उन्होंने कहा बेटा बेटी एक समान हम सब एक पिता की संतान।


थाना कोतवाली में हेल्प डेस्क के उद्घाटन के अवसर पर विधायक सदर श्री रवि शर्मा, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, मंडलायुक्त श्री सुभाष चंद शर्मा, आई जी श्री एस एस बघेल, जिलाधिकारी श्री आंद्रा वामसी, एसपी सिटी श्री विवेक त्रिपाठी, एसपीआरए श्री राहुल मिठास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,