अलीगढ़ में खिलौने की फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से चार की मौत, चार घायल, विस्फोट से फैक्ट्री की छत धरासायी,

जिले के देहलीगेट थाना क्षेत्र स्थिति खटीकान मोहल्ले की एक टॉय फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। यहां प्लास्टिक के खिलौने बनाए जाते थे। हादसे में फैक्ट्री मालिक समेत चार की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्ट्री की छत तक गिर गई।
 
फैक्ट्री में काम करने वाले बता रहे हैं कि धमाका कंप्रेशर फटने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी है। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। 
 
अलीगढ़ जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र के रिहायशी इलाके में खिनौने बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार को फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ कंप्रेशर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत भी उड़ गई।
 
आसपास के घरों में भी नुकसान पहुंचा है। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित कर राहत बचाव कार्य शुरू किया। टॉय फैक्ट्री में तेज धमाका अलीगढ़ जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र स्थिति खटीकान मोहल्ले में स्थित सुरेंद्र सिंह के घर में करीब सवा चार बजे हुई।


मिली जानकारी के मुताबिक जोरदार धमाके के साथ कंप्रेशर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह के मकान के पीछे जवाहर लाल का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों मकानों में मनोज, विक्की, अभिषेक, मोनिका, कांता, भीम सिंह उर्फ भीमा, पंकज उर्फ तिकोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,