अन्याय, अत्याचार व उत्पीडऩ के खिलाफ सपा संघर्षशील : रमेश कुशवाहा

समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक संपन्न



ललितपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक का आयोजन पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह व यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव मुखिया मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला महासचिव अंकित यादव नौहरखुर्द ने की। बैठक में निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी चुनाव में संगठन को मजबूत बनाये रखने और प्रत्येक बूथ की लगातार समीक्षा करते हुए कार्य करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यों के बल पर चुनावी समर में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में फैली अराजकता, अन्याय, उत्पीडऩ और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी काफी मजबूती से मुकाबला कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता को हो रहे नुकसान से अवगत कराना और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोडऩे का कार्य तेजी से करना है। विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी वर्गों का सदैव सम्मान किया है। इसी सम्मान को बरकरार रखते हुए लोगों की समस्याओं को निस्तारित करने की दिशा में कार्य किया जाना उचित है। यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव मुखिया ने कहा कि मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में कार्य कर रहा है। बैठक का संचालन पुष्पेन्द्र सिंह प्रतापपुरा ने किया। बैठक में नगराध्यक्ष नीलू कुशवाहा, नरेन्द्र सिंह राजपूत, तिलक चौकाबाग, सगुन राजा, सत्यम, संजय चौरसिया पाली, रवि चौरसिया, नब्बू कुशवाहा, मु.शरीफ जावेद, जावेद वारसी, पारस श्रीवास, अरविन्द साहू, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, फूलसिंह कलौथरा, हेमन्त सिंह, मोनू यादव, अरविन्द कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह यादव, जयसिंह यादव, विश्वनाथ झां, दीपक सेन समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,