भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकारों की तरह हिंसा व अराजकता का वातावरण नहीं बनने देगी-स्वतंत्र देव सिंह


लखनऊ 21 अक्टूबर 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि जो दल परिवारवाद से ऊपर नहीं उठ पा रहे वे जनता का भला क्या सोचेगें? प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में हिंसा व अराजकता के मामलों के आरोपियों के घर जाकर सहानुभूति जताने वाले लोगों की मंशा पर सवाल खडे़ करते हुए कहा कि आखिर अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए हिंसा व अराजकता के आरोपियों के समर्थन में खडे होकर विपक्षी दल के नेता आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की नीयत पर सवाल खडे़ करते हुए कहा कि कभी आंतकी घटनाओं के आरोपियों और कभी हिंसा और अराजकता करने वालों का समर्थन करने वाले दलों के नेताओं को अब जनता के बीच जबाब देना चाहिए कि आखिर ऐसा करने के पीछे उनका मकसद क्या है? श्री सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकारों की तरह हिंसा व अराजकता का वातावरण नहीं बनने देगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री श्रीकान्त कटियार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ावर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के सम्मेलनों को भी सम्बोधित किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के एजेण्डे में गांव, गरीब, किसान, नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित, पिछड़ों-दलितों सहित समाज के सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली लाना है। उन्होंने कहा कि हर गरीब को छत, बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधाएं, रसोई गैस, किसान सम्मान निधि सहित लोककल्याण की अनगिनत योजनाओं को भाजपा सरकार ने लागू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है कि जम्मूकश्मीर से धारा 370 व 35ए को समाप्त किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जनता का आवाह्न किया कि वे प्रदेश में हो रहे चैतरफा विकास और योगी सरकार के सुशासन का समर्थन करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीकान्त कटियार को विधानसभा के उपचुनाव में भारी बहुमत से विजयी बनायें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए सम्पर्क व संवाद को गति प्रदान करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरेमनोयोग के साथ अपने-अपने बूथ पर पार्टी की विजय के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतर जाना चाहिए उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर कार्यकर्ताओं जनता के बीच जाना चाहिए।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,