भावनी बांध, रतौली वीयर, लखेरी बांध परियोजना के पूरा होने तथा डलमऊ-बी पम्प नहर प्रणाली की क्षमता बढ़ने से ललितपुर, महोबा, झांसी तथा उन्नाव के लाखों किसान होंगे लाभान्वित

लखनऊ

     सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं पर पूरी गति से कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में भावनी बांध परियोजना में जनपद ललितपुर के किसानों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम चल रहा है। इस परियोजना के पूरा होने पर 3800 हे0 सिंचन क्षमता सृजित होगी और 2250 कृषक लाभान्वित होंगे।
इसी प्रकार रतौली वीयर परियोजना जनपद महोबा में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्माणाधीन है। इसके पूरा होने पर 1050 हे0 सिंचन क्षमता सृजित होगी और 529 किसान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा लखेरी बांध परियोजना से जनपद झांसी में 3098 हे0 सिंचन क्षमता सृजित होगी और 3240 किसान लाभान्वित होंगे।
इसके अलावा डलमऊ-बी पम्प नहर प्रणाली की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इस परियोजना से जनपद उन्नाव की बीघापुर तहसील के किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य कराया जा रहा है इस परियोजना के पूरा होने से 17447 हे0 ंिसंचन क्षमता बढ़ेगी और 40, 000 किसान लाभान्वित होंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,