बिसवां क्षेत्र के मोहल्ला थाना तहसील द्वितीय के अधिकांश रास्ते अपने बदहाली के आंसू बहा रहे


सीतापुर। 


नगर पालिका परिषद बिसवां क्षेत्र के मोहल्ला थाना तहसील द्वितीय के अधिकांश रास्ते अपने बदहाली के आंसू बहा रहे हैं। यहां के रास्ते कच्चे हैं और नालियों का गंदा पानी बीच रास्ते पर बहता रहता है। इस वार्ड में नगर पालिका की जल सप्लाई की लाइन भी नहीं पड़ी है, इससे लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए तरसना होता है। नगर पालिका परिषद बिसवां के वार्ड नंबर 7 थाना तहसील द्वितीय आंशिक मोहल्ला महाराजागंज के बाशिंदे जाहिद ने बताया कि घर के सामने की सड़क आज तक बनी ही नहीं है। सड़क कच्ची होने से रास्ते में नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां के बाशिंदे इश्तियाक अली ने बताया कि रास्तों में नालियों का गंदा पानी भरे होने से नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद आने जाने में काफी कठिनाई होती है। रास्तों एवं नालियों को बनवाए जाने के लिए कई बार नगरपालिका सहित अन्य उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शबनम ने बताया कि वार्ड में जलभराव रहता है। इसके कारण घरों में लगे हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। नगरपालिका की पेयजल की लाइन इन गलियों में नहीं पड़ी है। इससे शुद्ध पेयजल की काफी समस्या होती है। इशरत अली ने बताया कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कई बार यहां आकर रास्ते की नाप जोक कर चुके हैं। लेकिन यह रास्ता आज तक नहीं बनवाया गया है। यही नहीं यहां नालियों का निर्माण कार्य नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप है। इस वार्ड में नगर पालिका की ओर से एंटीलार्वा का भी छिड़काव नहीं करवाया गया है इससे संक्रमण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,