धान खरीद पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 07 गुना अधिक है - नवनीत सहगल

अब तक कुल 1,71,421 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया
- अमित मोहन प्रसाद



लखनऊ: 29 अक्टूबर, 2020

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ हिस्सों और विदेशों मंे पुनः संक्रमण हो रहा है। उत्तर प्रदेश में यह पुनः न लौटे, इसके लिए अधिक सर्तक और सावधानी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बचाव के दिये निर्देश का पूर्णतया पालन हो। प्रदेश में कोरोना संक्रमण होने से हाॅटस्पाॅट एरिया में अब 9,753 है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में 8 लाख 18 हजार बड़ी इकाइयां क्रियाशील है इसके अलावा छोटी-छोटी 90 लाख इकाइयां में 80 प्रतिशत तक इकाइयां क्रियाशील हो गयी है। आर्थिक गतिविधिया तेजी से चले इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। अधिक रोजगार सृजन के लिए भी कदम उठाये जा रहे है। प्रदेश में अद्यतन 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,753 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक लगभग 5.81 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,534 करोड रूपये के ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि बैंकों को पूरे वित्तीय वर्ष में कुल 20 लाख एम0एस0एम0ई0 इकाइयों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। यह निर्धारित किया गया है कि लक्ष्य 75 हजार करोड़ से 80 हजार करोड़ रूपये ऋण प्रदेश में विभिन्न एम0एस0एम0ई0 इकाइयों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंे आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ इन इकाइयों के माध्यम से रोजगार के अवसर भी बढ़ेगें।  
श्री सहगल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार कई वरिष्ठ अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 39.13 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 07 गुना है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,38,027 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,45,69,242 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1979 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2465 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में अब तक कुल 4,46,054 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 93.33 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 24,858 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव मामलो में निरन्तर गिरावट हो रही है। श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 2,69,657 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,57,959 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,49,346 क्षेत्रों में 4,37,782 टीम दिवस के माध्यम से 2,80,00,767 घरों के 13,76,90,014 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। निजी चिकित्सालयों में 2027 लोग ईलाज करा रहे है। चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। जिसके के माध्यम से कल 2832 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,71,421 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों तथा पूर्व में किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये। सरकारी अस्पतालों में जांच व इलाज की सुविधा निशुल्क है तथा पर्याप्त मात्रा में कोविड बेड भी उपलब्ध है। संक्रमण से बचने के लिए मास्क के उपयोग नियमित हाथ धोने तथा उचित दूरी बनाये रखे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,