एम0एस0एम0ई0 इकाइयों से 25 लाख नये रोजगार के अवसर सृजित हुए अब तक - नवनीत सहगल

प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,73,73,939 घरों के13,49,23,116 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया-अमित मोहन प्रसाद



लखनऊ: 19 अक्टूबर, 2020

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है। आज से स्कूल एवं संस्थाएं भी खुल रही है। इसलिए अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज विभाग एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा सामुदायिक शौचालय/पंचायत भवनों के निर्माण का आज मा0 मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। गांव में सामुदायिक शौचालय बनने से महिला सम्मान एवं महिला सुरक्षा के कार्य को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक सामुदायिक शौचालय में स्थानीय महिला समूह की महिलाओं कों सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी दी जायेगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 58 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,727 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.74 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,461 करोड के ऋण वितरण किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में लाॅकडाउन खुलने के बाद लगभग 10 लाख एम0एस0एम0ई0 इकाइयों को 26 हजार करोड़ रूपये का ऋण वितरित किया गया हैं। जिससे लगभग 25 लाख नये रोजगार के अवसर सृजित हुए। प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। अब तक 1,04,399.21 मी0 टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में धान की खरीद 11,988.52 मी0टन की गयी थी। किसानों का धान क्रय मा0 मुख्यमंत्री जी कि शीर्ष प्राथमिकता है। किसानों के खाते में 72 घण्टे के अन्दर समुचित मूल्य आहरित कर दी जाए।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,35,506 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,31,47,388 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1746 नये मामले आये हैं। पिछले 32 दिनों मंे लगातार नये मामले में गिरावट आ रही है। प्रदेश में अब तक कुल 4,18,685 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 91.64 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 31,495 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव केसों में 54 प्रतिशत की कमी आयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पाजिटिव दर लगातार घट रहा है। विगत मार्च से 31 मई तक पाजिटिव दर 3.3 प्रतिशत, जून में 4 प्रतिशत, जुलाई में 4.2 प्रतिशत, अगस्त में 4.6 प्रतिशत, सितम्बर में 4 प्रतिशत व अक्टूबर में अब तक 2.1 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में 14,665 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,55,287 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,40,522 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2561 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,73,73,939 घरों के 13,49,23,116 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्र्रसाद ने बताया कि प्रदेश के नाॅन कोविड अस्पतालों में पोस्ट कोविड केयर डेस्क बनाया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को कोविड संक्रमण के उपचार के बाद किसी प्रकार की समस्या महसूस होती है। तो वह पोस्ट कोविड केयर डेस्क पर अपना इलाज व सलाह प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 01-15 सितम्बर तक कोविड-19 के संक्रमण से स्वास्थ्य हुये लगभग 80 हजार लोगों का टेलीफोनिक सर्वे कल से प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा सम्बन्धित व्यक्ति से जानकारी लेते हुए आफटर कोविड समस्याओं के बारे में जानकारी ली जायेगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,