गरीबी और गरीबों की लाश पर राजनीति करने वाले कभी गरीबों के हितैषी नहीं हो सकते- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ 07 अक्टूबर 2020, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि गरीबी और गरीबों की लाश पर राजनीति करने वाले कभी गरीबों के हितैषी नहीं हो सकते। दरअसल इन लोगों ने आजादी के बाद से गरीबों को का कभी भला चाहा ही नहीं। इनके लिए गरीब सिर्फ वोट बैंक रहा और गरीबी उन्मूलन नारा। आज भी इनकी मानसिकता जस की तस है। लिहाजा गरीबों की लाश पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। सरकार एक-एक को पहचानकर कर उनसे कानून के अनुसार बेहद सख्ती से पेश आएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने बुधवार को बांगरमऊ (उन्नाव) विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सोच बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता से सबकी तरक्की, सुरक्षा और सुशासन की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई और मार्गदर्शन में लगातार हम यह कर भी रहे हैं। पिछले छह सालों में देश में और करीब साढ़े तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र (बुनियादी संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी, निवेश आदि) में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस आमूल-चूल बदलाव से उत्तर प्रदेश के बारे में बाकी देश का नजरिया बदला है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और राजनीति सेवा का जरिया। विपक्ष के लिए राजनीति दुकानदारी है। अपनी दुकान चलाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। सीएए के विरोध से लेकर हाल की कुछ घटनाएं इसका सबूत हैं। वह हर चीज को जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के चश्मे से देखते हैं। समाज को बांटकर अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए ये कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं। पर इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उन्नाव की धरती का पौराणिक महत्व है। चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान रचनाकार की यह जन्मभूमि है। मॉ गंगा का सान्निध्य गौरव की बात है। ऐसे महान लोगों की धरती का होना और उनसे जुड़ना खुद में गौरव की बात है। संयोग से कुछ दिन पहले उन्नाव दौरे के दौरान आप में से कईयों से मेरी निजी मुलाकात भी हुई थी। कोरोना के कारण बदले हालात में खुद को बचाते हुए बूथों को केंद्र बनाकर सघन जनसंपर्क करें। आपकी जीत तय है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिह ने कहा कि कुछ षडयंत्रकारी ताकते देश के विकास में बाधा डालने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं को ऐसी ताकतों से सचेत रहते हुए जनता के बीच ऐसे लोगों के षड़यंत्रों का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा देश व प्रदेश में हो रहे सर्वांगीण विकास से विपक्ष चितिंत है। विपक्ष नहीं चाहता है कि किसान आत्मनिर्भर बने, किसानों नौजवानों के हित में काम हो, प्रदेश में चैतरफा विकास हो। विपक्षी दल यह भी नहीं चाहते है कि हमारे प्रदेश में विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे बनें, इसलिए वे प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास करते रहते है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि विपक्षी दल जितना चाहे षड़यंत्र रच ले लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व जनता का भाजपा के प्रति विश्वास उनके षड़यंत्रों को सफल नहीं होने देगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प. दीनदयाल उपाध्याय जी,  डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व परम श्रद्धेय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी द्वारा रखी गई स्वच्छ राजनीति की नींव को और भी मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी की विजय के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ में लेकर चुनाव मैदान में उतर जायें। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विकास में बाधक ताकतों को बेनकाब करें। आप जिस विचारधारा से हैं। आप जिस नेतृत्व से प्रेरणा और मार्गदर्शन पाते हैं उसकी विपक्ष से कोई तुलना नहीं है। आपकी ताकत और एकजुटता के नाते आपकी जीत सुनिश्चत है।
 कार्यक्रम के शुरू में क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश  मंत्री शंकरलाल लोधी, सांसद साक्षी महराज, एमएलसी अरुण पाठक और जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत समेत बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,