हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पर सरकार रखे अपना पक्ष : तिलक यादव






मासिक समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

 

ललितपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में नौ सूत्रीय बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। साथ ही वर्तमान में कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। सपाईयों ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था तो ध्वस्त हो चुकी है, लेकिन अब सरकार की मंशा साफ नहीं है और लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाथरस में गुडिय़ा के साथ हुये सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में प्रदेश सरकार ने अपनी साख बचाने के लिए एसपी और सीओ को निलम्बित कर दिया है, जबकि शासन के हिमायती बनकर पीडि़त पक्ष को धमकाने के आरोपों से घिरे हाथरस डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार पर कार्यवाही न होना, शासन की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में बनाये गये कृषि संशोधन कानून को किसानों के लिए काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज का दाम तो स्वयं तय कर लेंगे, लेकिन प्राईवेट सेक्टरों की मनमानी के समक्ष उनकी उपज का निर्धारित दाम मिल पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि किसान अपने ही खेत पर मजदूर बनकर रह जायेगा। बैठक में नौ बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा व प्रगति रिपोर्ट, निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण, पोलिंग बार जाति गणना, सेक्टर प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा, अन्य दलों से पार्टी में शामिल होने पर चर्चा पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के अंत में यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे, जिलाध्यक्ष हृदेश यादव मुखिया की बहन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक में पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, ज्योति सिंह लोधी, फूलसिंह नन्ना, जीतू सरदार, अनिल अरजडिय़ा, स्वामी प्रसाद, शिशुपाल सिंह, धनीराम, गिरधारी यादव, प्रसन्न जैन, महेन्द्र सिंह एड., रमेश सिंह, नैपाल यादव, विजय सिंह शिक्षक, मानसिंह खैरा, अशोक साहू, करतार सिंह, शेर सिंह पटेल, सरफराज अली, रामदास श्रोतीय, करन पाल, बृषभान एड., वीर बहादुर, नीलेश झां, प्रकाश पाल, जयपाल सिंह, वृन्दावन कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, संतोष निरंजन, मनोज गुरूदेव, अशोक अहिरवार, धर्मेंद्र कुशवाहा, बृजेश स्वामी, चरन सिंह, रामप्रताप सिंह, सुरेन्द्र पाल, पुष्पेन्द्र, अनुराग, प्यारेलाल अहिरवार, ऊदल पटेल, नवल घावरी, दयाराम बाल्मीकि, रहीश यादव, शत्रुघन सिंह, लालसिंह, ज्ञान सिंह, खिलान सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन ने किया।

*समाजवादी पार्टी में हुये शामिल*

मासिक समीक्षा बैठक में पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पहलवान सिंह उदगुवां, प्रान सिंह राजपूत, जगनलाल अहिरवार, हरवान पाल, कैलाश प्रजापति ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


 

 




 

 



 



 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,