जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को अवश्य मिले: साध्वी निरंजन ज्योति

लाभ वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को सम्मिलित किया जाय



     झांसी।राज्यमंत्री ग्रामीण विकास भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति ने सर्किट हाउस सभागार में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अनिवार्य रुप से मिलना चाहिए और जन चैपाल के माध्यम से लाभ वितरण कार्यक्रम में  जनप्रतिनिधियों को सम्मिलित किया जाये।
      राज्यमंत्री जी ने शहरी एवं ग्रामीण योजनाओं में आवास आवंटन के सम्बन्ध में नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी लेते हुये कहा कि अधिकाधिक संख्या में पात्रों को लाभान्वित किया जाये। उन्होने श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में कहा कि श्रमिकों के लिये बहुत सुविधाये दी जा रही है। उन्होने पंजीकरण के अतिरिक्त नवीनीकरण समय से कराने के भी निर्देश दिये। श्रमिको के लिये श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी हेतु वृहद स्तर पर जागरुकता दी जानी चाहिए।
     राज्यमंत्री जी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुये लाभकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक आवेदन कराकर लाभ दिलाये। मनरेगा कार्य के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि मनरेगा कार्य कोरोना काल में भी बहुत अच्छा रहा है। जिसे निरंतर चलाया जा रहा है। छोटे-छोटे तालाबों की खुदाई मनरेगा के तहत श्रमिकों से ही करायी जाये जिससे आमजन मानस को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा। कुओं का सुदृढीकरण मनरेगा के तहत कराया जाये। 
     उन्होने फसल बीमा योजना तथा मछली पालन पट्टा आवंटन के सम्बन्ध में समीक्षा की। पट्टों की जमीन पर अतिक्रमण नही होना चाहिये। मछली पालन पट्टा आवंटन में जो परम्परागत धन्धे से जुड़े है उन्हे वरीयता दी जाये इसके अतिरिक्त विकलांग, महिलाओं को प्राथमिकता से दी जाये। भूमि संरक्षण के लिये भूमि का चिन्हाकन पूर्व से ही कर लें। ग्राम पंचायतों में सचिवालय हेतु उपलब्ध भवनों पर साफ-सफाई कराकर पेन्टिंग कराये।
      बैठक में  विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत, विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारीछा, जिलाधिकारी श्री आन्द्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी श्री शैलेष कुमार, नगर अवनीश कुमार राय, उपनिदेशक उद्यान श्री भैरम सिंह, जिला कृषि अधिकारी,  मण्डी सचिव, जल निगम विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,