कांग्रेस न्याय यात्रा के पांचवे दिन ग्राम- बारासिंघा, पचदेवरा, बगहाढाक, नौरंगाबाद में चौपाल आयोजित

 


सीतापुर। 


कांग्रेस न्याय यात्रा के पांचवे दिन ग्राम- बारासिंघा, पचदेवरा, बगहाढाक, नौरंगाबाद में चौपाल आयोजित की गई। कांग्रेस न्याय यात्रा का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व इस्पात मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य आशीष गुप्ता ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी ने जनता को गुमराह किया है, झूठ बोलकर सत्ता प्राप्ति की है। किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा करने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में आज किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। किसानों को समय पर न तो खाद मिल पाती है और न ही बीज। धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान न तौलकर बिचौलियों का धान तौला जा रहा है। किसान लाचार व बेबस है उसे ठगा गया है।
चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व सीतापुर जनपद के प्रभारी कुमुद गंगवार ने कहाकि दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार का वादा करने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है, अर्थव्यवस्था माइनस में चल रही है। मंहगाई आसमान छू रही है और फसलों के दाम में बढोत्तरी नहीं की गई है। न्याय यात्रा के चतुर्थ दिन ग्राम- भंगहा, अरूवा, बाछेपुर, गोपालापुर, सिंघापुर  में चौपाल आयोजित की गई थीं तथा ग्राम- टेड़वाकला में रात्रि चौपाल एवं रात्रीप्रवास किया गया था।  न्याय यात्रा के द्वारा अब तक सत्तर किलोमीटर की पैदलयात्रा तय की जा चुकी है। इस मौके पर जिला महासचिव हरगोविंद यादव, जिला महासचिव युवा कांग्रेस राहुल शुक्ला, बिसवाँ ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी, सकरन युवा ब्लॉक अध्यक्ष नूर मोहम्मद, सुभाष चंद्र निषाद, मौला भार्गव, राजकिशोर भार्गव, गौतम भार्गव, माखन भार्गव, छंगा चौहान, प्रेम कुमार वर्मा, हरेराम, सकटू, सुरेंद्र भार्गव, करन सिंह, सुशील शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,