कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम भारतवासियों ने बहुत लंबा सफर तय किया है: नरेंद्र मोदी

राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी---



कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम भारतवासियों ने बहुत लंबा सफर तय किया है: PM नरेंद्र मोदी


समय के साथ आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। हम में से अधिकांश लोग,  अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए,  फिर से जीवन को गति देने के लिए,  रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है: PM मोदी


लेकिन हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो,  वायरस नहीं गया है।  बीते 7-8 महीनों में,  प्रत्येक भारतीय के प्रयास से,  भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं,  हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है: पीएम मोदी


आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, मृत्युदर कम है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है: पीएम मोदी


सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे डॉक्टर्स, नर्स, हेल्थ वर्कर्स, इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इन सभी प्रयासों के बीच,  ये समय लापरवाह होने का नहीं है।  ये समय ये मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया,  या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है: PM मोदी


अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं,  बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं,  तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं: पीएम नरेंद्र मोदी


जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती,  हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है: पीएम नरेंद्र मोदी


बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिक भी वैक्सीन के लिए  जी-जान से जुटे हैं। भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ अडवान्स स्टेज पर हैंः PM मोदी


कोरोना की वैक्सीन जब भी आएगी,  वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है। एक-एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचे,  इसके लिए तेजी से काम हो रहा है: पीएम नरेंद्र मोदी


याद रखिए,  जब तक दवाई नहीं,  तब तक ढिलाई नहीं। एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं,  थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है,  हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है।  जीवन की ज़िम्मेदारियों को निभाना  और सतर्कता ये दोनो साथ साथ  चलेंगे तभी जीवन में ख़ुशियां बनी रहेंगीः पीएम


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,