महिलाएं अबला नहीं अब सबला हैं- पुलिस अधीक्षक


बांसी।मिशन शक्ति- नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन बनाने हेतु शनिवार को मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में थाना कोतवाली बांसी में महिला हेल्पडेक्स के तत्वाधान में नोडल अधिकारी मंजू लता पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी बांसी जग प्रवेश क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी सहित बांसी कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह व कोतवाली के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं थाना क् क्षेत्र के न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया द्विवेदी, शौर्या द्विवेदी, रितिका ,शर्मीली सहित दर्जन भर से अधिक छात्राओं  ने गीत के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण पर अपने अपने विचार रखें ।कार्यक्रम में सम्भ्रान्त एवं प्रतिष्ठित महिलाओ एवं पुरूषो के उपस्थिति में शक्ति मिशन के तहत आदेश के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभ आरम्भ किया गया । जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत आपस में एक दूसरे से वार्तालाप किया गया और नारी सुरक्षा हेतु  सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध जानकारी दी गयी ।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,