मिशन शक्ति अभियान: थाना मड़ावरा में महिला हेल्प डेस्क स्थापित

महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर सीएम की वीडियो कांफ्रेसिंग को सुना 



ललितपुर। 
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मड़ावरा में महिला हेल्प डेस्क की स्थापित की गई। महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ावरा कृष्ण बीर सिंह, चाँदनी कोरी भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, मड़ावरा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 1535 थानों में विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से महिला शसक्तीकरण कार्यक्रम की समीक्षा की तथा जानकारियों का आदान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह विशेष अभियान की शुरू किया है। नवरात्रि के पहले दिन 17 अक्टूबर से 'मिशन शक्ति' का शुभारंभ किया गया। यह मिशन 25 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे महिलाओं, बालिकाओं को जागरूकता का पाठ पढ़ाया जायेगा। सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह योजना बनाई गई है। शारदीय नवरात्रि से वसंत नवरात्रि के बीच (अक्टूबर से अप्रैल) तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जायेगा। अप्रैल 2020 तक हर महीने एक हफ्ते के लिए मिशन शक्ति का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया है।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ावरा कृष्ण बीर सिंह, चाँदनी कोरी भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, मड़ावरा, एस.आई. सुधाकर शाक्य, प्रदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, विवेक राठौर, ममता कुमारी, रंजना कुमारी, सोनी गुप्ता, आदि मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,